होंडा की इस बाइक ने मार्केट में मचाई धूम, नए डिजाइन और बेहतरीन माइलेज के साथ
Last Updated:
होंडा की एक ऐसी बाइक जो आपको 100 रुपए में 85 किलोमीटर की सफर कराएगी और यही वजह है कि इस बाइक को युवा काफी पसंद कर रहे हैं.
Honda shine
हाइलाइट्स
- होंडा की Shine 100 सीसी बाइक 100 रु में 85 किमी चलती है.
- बाइक की कीमत 78910 रु ऑन रोड, 5000 रु की छूट.
- बाइक में स्ट्रेचेबल गार्ड, बेहतर फीचर्स शामिल.
यदि आप बाइक लेने की सोच रहे हैं और बजट कम है, तो आपके लिए यह खबर खास हो सकती है, क्योंकि होंडा की एक ऐसी बाइक है जो आपको 100 रुपए में 85 किलोमीटर की सफर कराएगी और यही वजह है कि इस बाइक को युवा काफी पसंद कर रहे हैं. इस बाइक में ऐसे फीचर्स हैं जो दुर्घटनाग्रस्त होने पर आपको बचाने में काम करती है.
बाइक में ढेरों फीर्चस
लोकल 18 से बात करते हुए आलम होंडा एजेंसी के मैनेजर धीरज सिंह बताते हैं कि उनके यहां होंडा की Shine 100 सीसी की बाइक जो पूरे भारत में सबसे सस्ती है. इसके फीचर्स इतने बेहतर है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इसके इंडिकेटर, आगे व पीछे के मोटर गार्ड ऐसे बनाए गए हैं जो गिरने पर टूट नहीं सकते, क्योंकि यह पूरी तरह से स्ट्रेचेबल हैं जो आसानी से मुड़ जाता है, लेकिन टूटता नहीं है.
क्या है कीमत और माइलेज
अगर बात करें माइलेज की तो इस बाइक की माइलेज 85 किलोमीटर पर लीटर के हिसाब से है. ऐसे में देखा जाए तो आप 100 रुपए में 85 किलोमीटर की सफर तय कर सकते हैं. अगर बात करें प्राइस की तो इसकी प्राइस 78910 ऑन रोड है, लेकिन आलम होंडा एजेंसी द्वारा एक विशेष ऑफर चलाया जा रहा है जो 30 मार्च 2025 तक चलेगा. यदि आप 30 मार्च से पहले यह बाइक आलम होंडा एजेंसी के शोरूम पर पहुंचकर खरीदते हैं तो ₹5000 का लाभ पा सकते हैं, क्योंकि विशेष ऑफर के तहत यहां पर 5000 सस्ती बाइक दी जा रही है. इसके अलावा आपके पास बजट नहीं है तो 15 से ₹20000 डाउन पेमेंट कर आप आसान किस्तों में बाइक घर लेकर जा सकते हैं और 100 रुपए में 85 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर सकते हैं.