होम साइंस के इन कोर्स में एडमिशन लेकर संवार सकते हैं भविष्य, फूड डिपार्टमेंट में रहती है काफी डिमांड

0
होम साइंस के इन कोर्स में एडमिशन लेकर संवार सकते हैं भविष्य, फूड डिपार्टमेंट में रहती है काफी डिमांड


मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपदों से ताल्लुक रखने वाले जो भी युवा फूड सेफ्टी से संबंधित कोर्स में अध्ययन करने की सोच रहे हैं, जिससे कि फूड डिपार्टमेंट या फिर होटल सहित अन्य डिपार्टमेंट में फ़ूड एक्सपर्ट के तौर पर अपने भविष्य को सवार सके, तो ऐसे सभी युवाओं के लिए सीसीएसयू परिसर में संचालित गृह विज्ञान विभाग काफी अच्छा साबित हो सकता है. जहां वह सेल्फ फाइनेंस कोर्स की तर्ज पर स्नातक, परास्नातक के विभिन्न कोर्स में अध्ययन कर सकते हैं. ऐसे में लोकल 18 की टीम द्वारा भी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा.निधि चौधरी से खास बातचीत की गई.

विभिन्न कोर्सों में युवा कर सकते हैं अध्ययन

डॉ निधि चौधरी ने लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए बताया कि जो भी युवा इंटर के बाद स्नातक, कोर्स में अध्ययन करने की सोच रहे हैं और उसमें भी वह गृह विज्ञान से संबंधित क्षेत्र में अध्ययन करना चाहते हैं तो ऐसे सभी युवा, विभाग में संचालित बीएससी होम साइंस एवं बीएससी नर्सिंग क्लीनिकल कोर्स में अध्ययन करते हुए अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, क्योंकि विभाग में ही एमएससी होम साइंस एवं एमएससी फूड न्यूट्रिशन कोर्स में भी अध्ययन कराया जाता है. जब युवा इन कोर्स में अध्ययन कर लेंगे तब वह फ़ूड एक्सपर्ट के तौर पर अपनी एक विशेष पहचान बनाएंगे, जिनकी डिमांड सरकारी व प्राइवेट दोनों स्थानों पर काफी देखने को मिलती है.

इस तरह होता है एडमिशन

डॉ निधि चौधरी ने बताया कि जो भी युवा स्नातक के बीएससी नर्सिंग एवं बीएससी क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन करना चाहते हैं, तो ऐसे सभी लोग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट जारी की जाएगी, जिसके अनुसार एडमिशन होंगे.

क्या होती है फीस

उन्होंने बताया कि बीएससी होम साइंस में 30 सीट निर्धारित है, जिसकी फीस 26,335 रुपए है. वहीं बीएससी क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन की 22,800 रुपए है. वहीं अगर पीजी लेवल की अगर बात की जाए तो एमएससी होम साइंस फूड एंड न्यूट्रिशन की फीस 40000 रुपए है. एमए होम साइंस की 11365 रुपए प्रति वर्ष फीस है. द्वितीय वर्ष में फीस में कमी हो जाती है. इन सभी कोर्स में 30 सीट निर्धारित है. जिसमें नियमों केे अनुरूप एडमिशन होते हैं.

नौकरी के अनेकों अवसर

बताते चलें कि इन कोर्स में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं फूड सेफ्टी डिपार्मेंट, होटल में संचालित फूड सेफ्टी डिपार्मेंट, डाइटिशियन सहित सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों में निकलने वाली नौकरियों में भी हिस्सा ले पाते हैं, क्योंकि कोरोना काल के बाद से देखने को मिल रहा है कि इन कोर्स में अध्ययन करने वाले स्टूडेंट की काफी डिमांड हो गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *