₹10 में लाजवाब स्वाद! बलिया के इस देसी पकौड़े के आगे सब कुछ लगेगा फीका…
Last Updated:
Famous Street Food in Ballia: बलिया का बारा पकौड़ा, देसी स्वाद और खुशबू से भरपूर है. विशाल कुमार इसे दस साल से बना रहे हैं. कीमत 10 रुपये प्रति पीस है. टीडी कॉलेज चौराहे के पास दुकान पर भीड़ रहती है.
हाइलाइट्स
- विशाल कुमार 10 साल से बारा पकौड़ा बना रहे हैं.
- बारा पकौड़ा की कीमत सिर्फ 10 रुपये प्रति पीस है.
- पकौड़ा खाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटती है.
बलिया: अगर आपने अब तक आलू, प्याज, पनीर, गोभी या पालक के पकौड़े खाए होंगे, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते है तो आपको एक बार बलिया के इस खास पकौड़े को जरूर चखना चाहिए. इसका नाम है बारा पकौड़ा (Tasty Pakora). यह एक ऐसा देसी स्वाद है, जो हर किसी को पसंद आता है. इसे खाने के लिए लोग दूर-दराज़ से आते हैं और इसका स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है. यह पकौड़ा पूरी तरह देसी तरीके से बनाया जाता है और इसका स्वाद व खुशबू दोनों ही अलग होते हैं. खाने के बाद मूड बिल्कुल तरोताजा हो जाता है.
ये है स्वाद का असली राज
इस पकौड़े को बेचने वाले विशाल कुमार बताते हैं कि वे पिछले दस सालों से इसे बना रहे हैं. इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चने की दाल को रातभर पानी में भिगोया जाता है. अगली सुबह दाल को मिक्सर में नहीं बल्कि पारंपरिक सिलबट्टे पर पीसा जाता है. सिलबट्टे पर पीसने से दाल में जो सुगंध और स्वाद आता है, वह मिक्सर से नहीं आ सकता.
इसके बाद पिसी हुई दाल में नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, काली मिर्च, प्याज, अदरक, थोड़ा सोडा, अजवायन और मंगरैला जैसे मसाले मिलाए जाते हैं. इससे पकौड़े में खास खुशबू और स्वाद आ जाता है जो लोगों को बहुत भाता है.
चटनी का स्वाद भी है बेहद खास
(Pakora Kaise Banaye) दाल के इस मिक्स को छोटे-छोटे गोल आकार में बनाकर गरम सरसों के तेल में तला जाता है. पकौड़े को तली हुई हरी मिर्च और तीखी-खट्टी चटनी के साथ परोसा जाता है. इसे देखते ही लोगों की भूख बढ़ जाती है. स्वाद ऐसा कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाता है. इस खास बारा पकौड़े की कीमत 10 रुपये प्रति पीस है. इसकी दुकान पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. यह दुकान बलिया रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर टीडी कॉलेज चौराहे के ठीक बगल में है. जो एक बार यहां से पकौड़ा खा लेता है, वह दोबारा लौटे बिना रह नहीं पाता
यह भी पढ़ें: बिना मावा, सिर्फ पके केले से बनती है उत्तराखंड की ये ट्रेडिशनल मिठाई…ट्राई करें स्पेशल रेसिपी!