11 साल बाद फिर शुरू हुआ कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस, यात्रियों में खुशी की लहर
Last Updated:
Lakhimpur Kheri: मीटर गेज की कई ट्रेनें पहले बरेली से ऐशबाग तक जाया करती थीं. मगर ब्रॉडगेज होने के बाद जिले की ऐशबाग और बरेली जंक्शन से रेल कनेक्टिविटी कट गई. ऐसे में बरेली और लखनऊ जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.
लखीमपुर खीरी: जिले से ऐशबाग जाना अब आसान हो गया है. दरअसल कासगंज ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई है, जिससे सफर के समय में काफी बचत होगी. करीब 11 साल बाद जिले की रेल कनेक्टिविटी बहाल हुई है. नई रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी दिखाई दे रही है.
मीटर गेज की कई ट्रेनें पहले बरेली से ऐशबाग तक जाया करती थीं. मगर ब्रॉडगेज होने के बाद जिले की ऐशबाग और बरेली जंक्शन से रेल कनेक्टिविटी कट गई. ऐसे में बरेली और लखनऊ जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन ने एक बार फिर से जिले को बरेली और ऐशबाग से जोड़ दिया है. रेल सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी.
11 साल बाद रेल सेवा दोबारा शुरू
कासगंज से ऐशबाग के बीच रेलखंड एक्सप्रेस का संचालन मई 1984 में शुरू हुआ था. पूर्वोत्तर रेलवे के मीटरगेज रेलखंड को ब्रॉडगेज में परिवर्तित किए जाने के बाद यह सेवा बंद हो गई थी. अब 11 साल बाद इस रेल सेवा के दोबारा शुरू होने से बरेली, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बदायूं और लखनऊ के बीच सीधा रेल संपर्क बहाल हो गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. कासगंज से लखनऊ के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. इस एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 16 कोच हैं, जिससे यात्रियों को यात्रा करने में कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा.
कोच संरचना:
सामान्य द्वितीय श्रेणी- 4
एसी चेयरकार- 1
द्वितीय श्रेणी चेयरकार- 9
सामान्य सह लगेज ब्रेक- 1
एलएसएलआरडी- 1
कुल कोच: 16
यात्रियों के चेहरे पर खुशी
ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद लोकल18 से बातचीत करते हुए यात्री नितिन बताते हैं कि वह खीरी जिले के गोला के रहने वाले हैं. पहली बार कासगंज ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है. वह इस ट्रेन से लखनऊ के लिए सफर कर रहे हैं. वहीं उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत हुई है. पहले कासगंज से ऐशबाग के लिए कोई रेल सेवा नहीं थी, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. वहीं अब नई रेल सेवा शुरू हो गई है, जिससे हम लोगों को यात्रा करने में सहूलियत होगी.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…
और पढ़ें