12वीं का छात्र पढ़ाई के साथ कर रहा यह खेती, लागत से 5 गुना अधिक कमा रहा मुनाफा, बन गया मालामाल!

0
12वीं का छात्र पढ़ाई के साथ कर रहा यह खेती, लागत से 5 गुना अधिक कमा रहा मुनाफा, बन गया मालामाल!


Last Updated:

Agriculture News: ऋषभ वर्मा सुल्तानपुर के अमहट गांव के निवासी, 12वीं कक्षा के छात्र हैं और बैंगन की खेती कर रहे हैं. उन्होंने 20 बिस्वा में 1000 पौधे लगाए हैं और आईपीएम विधि से 70-80 कुंतल बैंगन तैयार कर रहे है…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • ऋषभ वर्मा ने 20 बिस्वा में 1000 बैंगन के पौधे लगाए हैं.
  • IPM विधि से 70-80 कुंतल बैंगन तैयार कर रहे हैं.
  • लागत का 5 गुना मुनाफा कमा रहे हैं.
भारत एक कृषि प्रधान देश है. यहां की 55 प्रतिशत आबादी आज भी कृषि कार्यों में लगी हुई है. इसी कृषि व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सुल्तानपुर का रहने वाला एक किसान ऋषभ वर्मा बैगन की खेती कर हजारों रुपए की कमाई कर रहा है. दरअसल अमहट गांव के रहने वाले ऋषभ वर्मा अभी 12 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं और सब्जी की खेती को अपने कैरियर के रूप में चुना है. तो आईए जानते हैं कि आखिर किस तरह से ऋषभ वर्मा पढ़ाई के साथ-साथ खेती को मैनेज करते हैं और किस तरह से वे अच्छी कमाई कर रहे हैं.

इस विधि से करते हैं बैंगन की खेती 
लोकल 18 से बातचीत के दौरान किसान ऋषभ वर्मा ने बताया कि वह आईपीएम यानी इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट विधि से बैंगन की खेती करते हैं. जिसमें वह मात्र 6 महीने में लगभग 70 से 80 कुंतल बैंगन तैयार करते हैं. उन्होंने 20 बिस्वा में लगभग एक हजार बैंगन के पौधे लगाए हैं, जो उनको अच्छा मुनाफा दे रहा है. जब उनकी स्कूल की छुट्टी होती है, उसके बाद में अपने स्कूल का काम पूरा करने के बाद खेतों में आ जाते हैं और वहां पर मेहनत करते हैं.

इतने सालों से कर रहे सब्जी की खेती 
12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे छात्र ऋषभ वर्मा ने बताया कि उनके परिवार के लोग पिछले दो पीढ़ी से सब्जी की खेती करते चले आ रहे हैं. ऐसे में वह भी पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार का सहयोग करते हैं और उन्होंने बैगन की खेती की शुरुआत की है, जिससे उनको अच्छा मुनाफा हो रहा है.

एक हजार बैंगन के पौधों में इतनी लागत 
ऋषभ वर्मा ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने 20 बिस्वा में बैगन की खेती की है, जिसमें 1000 पौधे लगाए हैं. जिसकी लागत लगभग ₹12000 आई है. वहीं अगर मुनाफा की बात की जाए तो लागत का 5 गुना मुनाफा हुआ है. पौधों में कीड़े ना लगे इसके लिए ऋषभ ने येलो स्ट्रिकी ट्रैप और खरपतवार को रोकने के लिए मल्चिंग पेपर का प्रयोग किया है.

खेती में ही कार्य करने का है सपना 
12वीं के छात्र ऋषभ वर्मा ने बताया कि वह एग्रीकल्चर सेक्टर में ही अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं इसके लिए हुए भविष्य में एग्रीकल्चर विषय के साथ ग्रेजुएशन करने के बाद एग्रीकल्चर सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों में अपना करियर बनाने का सोच रहे हैं.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में …और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में … और पढ़ें

homeagriculture

12वीं का छात्र पढ़ाई के साथ कर रहा यह खेती, लागत से 5 गुना अधिक कमा रहा मुनाफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *