12 बैंक अकाउंट, 5 पासपोर्ट, फेक डॉक्यूमेंट… दिल्ली वाला मुस्तफा मेन प्लेयर?

0
12 बैंक अकाउंट, 5 पासपोर्ट, फेक डॉक्यूमेंट… दिल्ली वाला मुस्तफा मेन प्लेयर?


Last Updated:

Agra Dharmantaran News: इस सिंडिकेट ने यूपी में 12 बैंक खाते खोले थे. पांच आरोपियों का पासपोर्ट भी बनाया गया था. बैंक खातों और पासपोर्ट की जांच में भी पुलिस जुटी हुई है.

आगरा धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा.
आगराः अवैध धर्मांतरण मामले की जांच कर रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अभी तक जिन 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से कई आरोपियों के दस्तावेज फर्जी निकले हैं. इन आरोपियों ने दूसरे राज्यों में अलग-अलग फर्जी दस्तावेज के जरिए आधार कार्ड बनवा लिए थे. फिर इन्हीं आधार कार्डों के जरिए सिम कार्ड लिए थे. पुलिस ने रिमांड के दौरान जब आरोपियों से पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ है. सिमकार्ड और नया मोबाइल लेने का काम दिल्ली से गिरफ्तार मनोज उर्फ मुस्तफा को दिया गया था.

इस सिंडिकेट ने यूपी में 12 बैंक खाते खोले थे. पांच आरोपियों का पासपोर्ट भी बनाया गया था. बैंक खातों और पासपोर्ट की जांच में भी पुलिस जुटी हुई है. यह पासपोर्ट राजस्थान और बिहार से बनाए गए हैं. आयशा की कनाडा और अमेरिका में हुई व्हाट्सएप कॉल की जानकारी हासिल करने में एजेंसियां जुटी हुई हैं. वहीं अब इस पूरे प्रकरण में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भी एंट्री हो सकती है. विदेशी फंडिंग के कारण ईडी इस मामले में दखलंदाजी कर सकती है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

12 बैंक अकाउंट, 5 पासपोर्ट, फेक डॉक्यूमेंट… दिल्ली वाला मुस्तफा मेन प्लेयर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *