134वीं जयंती पर आगरा में छाई भीम नगरी की रौनक, सीएम योगी ने दिया बड़ा संदेश!

0
134वीं जयंती पर आगरा में छाई भीम नगरी की रौनक, सीएम योगी ने दिया बड़ा संदेश!


Last Updated:

आगरा की भीम नगरी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर चार दिवसीय भव्य कार्यक्रमों की शुरुआत हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया और संविधान व बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का सं…और पढ़ें

X

भीम नगरी

आगरा- आवास विकास, सेक्टर-11 में स्थित भीम नगरी इस वर्ष 30 वर्ष की हो गई है. इसकी स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी और इसे नागपुर की ऐतिहासिक दीक्षाभूमि की तर्ज पर तैयार किया गया है. अब यह स्थान बाबा साहब के अनुयायियों के लिए एक आध्यात्मिक और वैचारिक केंद्र बन चुका है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन
मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीम नगरी का विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘बाबा साहब को जीवंत रखने का कार्य आगरा में हो रहा है.’ उन्होंने चार दिवसीय कार्यक्रमों को सामाजिक जागरूकता की मिसाल बताया और जनता से बाबा साहब के विचारों को अपनाने का आह्वान किया.

संविधान का सम्मान ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि “जो संविधान का अपमान करता है, वह बाबा साहब का भी अपमान करता है.” उन्होंने बाबा साहब के दूरदर्शी दृष्टिकोण का उदाहरण देते हुए बताया कि इंग्लैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार भारत से बाद में मिला.

कांग्रेस पर सीधा वार
अपने संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न केवल बाबा साहब को दो बार चुनाव में हराया, बल्कि संविधान की प्रस्तावना में बदलाव की कोशिश भी की. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में बाबा साहब के स्मारक के निर्माण में बाधा डाली, जबकि भाजपा सरकार ने उसे पूरा कराया.

भीम नगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
14 से 18 अप्रैल तक चल रहे कार्यक्रमों में कला, साहित्य, संगीत और विचारों का संगम देखने को मिल रहा है. पूरा सेक्टर नीली लाइटों से जगमग है और गलियों को दुल्हन की तरह सजाया गया है. श्रद्धालु बाबा साहब के विचारों से प्रेरणा ले रहे हैं और यह आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक बनता दिख रहा है.

homeuttar-pradesh

134वीं जयंती पर आगरा में छाई भीम नगरी की रौनक, सीएम योगी ने दिया बड़ा संदेश!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *