1400 KM दूर से ट्रक लेकर मथुरा पहुंचा ड्राइवर, पुलिस बोली- चेक कराओ, अंदर झांकते ही उड़े होश

0
1400 KM दूर से ट्रक लेकर मथुरा पहुंचा ड्राइवर, पुलिस बोली- चेक कराओ, अंदर झांकते ही उड़े होश


Last Updated:

Mathura latest news : दिनदहाड़े पकड़ी गई इस चीज को जब हाइवे पर वजन किया गया तो देखने वालों का तांता लगा गया. बरामद चीज की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है.

दिल्ली-कोलकाता हाइवे पर पकड़ा गया गांजा.

मथुरा. दिल्ली-कोलकाता हाइवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस एक कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी लेना लगी. देखते ही देखते ये घटना सुर्खियों में आ गई. ड्राइवर इतनी मस्ती से चला जा रहा था, जैसे कोई मामूली चीज लेकर निकला होगा. पुलिस का कहना है कि दिल्ली-कोलकाता हाइवे पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है. ये केस हाइवे पर दिनदहाड़े का है. पुलिस ने जाल बिछाकर कंटेनर का पीछा कर गंजे की खेप पकड़ी. ये छापेमारी थाना हाइवे क्षेत्र में अलवर पुल के पास हुई.

देखने वालों का मेला
1400 किलोमीटर दूर ओडिशा से कंटेनर में 275 किलो गांजा केबिन में छिपाकर लाया जा रहा था. आगरा एएनटीएफ की टीम ने हाइवे पुलिस के साथ इस धरपकड़ को अंजाम दिया. दिनदहाड़े पकड़ी गई गांजे की खेप का जब हाइवे पर वजन हुआ तो देखने वालों का तांता लगा गया. पकड़े गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है. गांजे की करोड़ों रुपये खेप के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान सादाबाद कुरसंडा निवासी हरीश के रूप में हुई है.

ऑन डिमांड सप्लाई
कहा जा रहा है कि तस्कर गांजे को ओडिशा से लाकर मथुरा और आसपास के क्षेत्र में ऑन डिमांड सप्लाई करते थे. गांजे की इस तस्करी में मानेसर, हरियाणा का रहने वाला शामिल संजीव भी है. पुलिस टीम गैंग के दूसरे सदस्यों की जानकारी में जुटी है.

homeuttar-pradesh

1400 KM दूर से ट्रक लेकर मथुरा पहुंचा ड्राइवर, पुलिस बोली- चेक कराओ, उड़े होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *