150 मर्द-औरत एक घर में थे बंद, कोई उम्र में था बड़ा तो कोई छोटा, पुलिस देख महिला बोली- ‘सिर्फ हफ्तें में एक दिन…’
Last Updated:
Mau Latest News: उत्तर प्रदेश के मऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक घर में 150 मर्द और औरत थीं. जब पुलिस ने अंदर का नजारा देखा तो वह भी सन्न रह गई.
धर्मांतरण का खुला राज. इसकी जानकारी हिंदू महासभा को लगते ही जिला अध्यक्ष ने मामले की जानकारी जिले के पुलिस के आला अधिकारियों को तत्काल दी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर पादरी को हिरासत में लेते हुए धर्मांतरण से संबंधित दस्तावेज, डायरी, फोटो, प्रार्थना सभा की प्रक्रिया मौके से बरामद किया.
वहीं पूछे जाने पर क्या उनका इलाज वहां फ्री में होता है तो उनका जवाब था पैसे लेकर के इलाज किया जाता है. सवाल यह है कि जिस तरह से ईसाई मिशनरी लगातार हिंदू से ईसाई बनने का काम कर रही हैं इनका ज्यादातर मिशन दलित और गरीब लोगों के बीच में ही सक्रिय है. हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज उन्हें जानकारी मिली कि बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का कार्य कराया जा रहा है, तो उनके द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस भी पहुंची है और करीब 150 की संख्या में हिंदू से ईसाई बनाने के लिए लोगों से प्रार्थना कराया जा रहा था मौके से बाइबिल ईसा मसीह की फोटो प्रार्थना करने वाली प्रतियां बरामद हुई है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.