150 CCTV, 5 दिन, 200 से पूछताछ.. मेरठ पुलिस ने ढूंढ निकाला 8 महीने के बच्चे को

0
150 CCTV, 5 दिन, 200 से पूछताछ.. मेरठ पुलिस ने ढूंढ निकाला 8 महीने के बच्चे को


Last Updated:

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने 8 महीने के लापता बच्चे को 5 दिन के अंदर ढूंढ निकाला. बच्चे की खोजबीन के दौरान पुलिस ने 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इसके अलावा 200 लोगों से बच्चे को लेकर जानकारी निकाला.

Zoom

मेरठ पुलिस ने 8 महीने के लापता बच्चे को ढूंढ निकाला.

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर 5 दिनों से गुमशुदा 8 महीने के बच्चे को सकुशल बरामद किया गया. थाना टीपीनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बीते 11 अगस्त को थाना टीपीनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना टीपीनगर पुलिस पर सूचना दी कि उसकी पत्नी अपने 08 माह के बालक को लेकर घर से चली गई थी तथा बाद में अकेली घर वापस आ गई. किंतु बालक उसके साथ नहीं था. इस सूचना के आधार पर थाना टीपीनगर ने पड़ताल शुरु की. बालक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया.

150 सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाला
बालक की माता से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया. किंतु स्वास्थ्यगत कारणों( मानसिक रूप से अस्वस्थ) होने की वजह से वह बालक के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थी तथा मोबाइल फोन का भी प्रयोग नहीं करती थी. इसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर बालक की तलाश प्रारम्भ की गई. विगत 05 दिनों में विभिन्न स्थानों पर लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर संभावित मार्गों एवं स्थानों को चिन्हित किया गया.

200 ई-रिक्शा चालकों से ली गई जानकारी
इसके अतिरिक्त लगभग 200 ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों को बालक व उसकी माता की फोटो/फुटेज दिखाकर जानकारी प्राप्त की गई तथा स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं अन्य व्यक्तियों से भी लगातार पूछताछ की गई. पुलिस टीम के किए गए अथक प्रयास, लगातार पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर दिनांक 15.08.2026 को गुमशुदा 08 माह के बालक को थाना परतापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भूड़बराल से सकुशल बरामद किया गया.

बच्चे की मां मानसिक रूप से विक्षिप्त
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बालक की माता मानसिक रूप से विक्षिप्त है जो उसे ग्राम भूड़बराल में छोड़कर वहां से चली गई थी तथा स्थानीय लोगों ने महिला को उसके घर पहुंचा दिया गया था. बरामद बालक का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *