150 लीटर पानी में मिलाकर डाल दें ये 2 ML ये लिक्विड खाद… 12 इंच का हो जाएगा भुट्टा! ऐसे करें इस्तेमाल
Last Updated:
Maize Farming Tips : अगर आपने सरसों या मटर की कटाई के बाद मक्के की खेती की है और उस फसल में अच्छी ग्रोथ देखने को नहीं मिल रही है तो इस खास लिक्विड खाद का प्रयोग कर सकते हैं. इस खाद के इस्तेमाल से भुट्टे की लंबा…और पढ़ें
मक्का
हाइलाइट्स
- मक्का की फसल में मैक्स यील्ड का उपयोग करें.
- 150 लीटर पानी में 2 ml मिलाकर इस दवा छिड़काव करें.
- इस उपाय से भुट्टे की लंबाई 12 इंच तक हो सकती है.
शाहजहांपुर : गेहूं, सरसों समेत रबी फसलों की कटाई के बाद खेत खाली पड़े हैं. पिछले कई सालों से किसान मार्च से जून के मध्य साठा धान की खेती करते थे. इस धान की खेती में मुख्य तौर पर भूमिगत जल का प्रयोग होता था. भूमिगत जल के अंधाधुंध दोहन के कारण शाहजहांपुर सहित कई जिलों में साठा धान की खेती को प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसके बाद अब किसान साठा धान की जगह पर मक्का की फसल उगाने लगे हैं. मक्का की फसल में बेहद कम लागत से किसानों को अच्छा उत्पादन मिलता है. मक्का की खेती के लिए अप्रैल का महीना बेस्ट माना जाता है. इन दिनों मक्का के पौधे तेजी से ग्रोथ करते हैं लेकिन कई बार पौधों की ग्रोथ रुक जाती है.
कृषि एक्सपर्ट नरवीर सिंह ने बताया कि अप्रैल के महीने में मक्का के पौधे तेजी से ग्रोथ करते हैं. लेकिन कई बार किसान मोटी लागत लगा देते हैं उसके बावजूद भी मक्का के पौधे आवश्यक ग्रोथ नहीं ले पाते, जिसका असर उत्पादन पर पड़ता है. अगर किसान “मैक्स यील्ड” (Max Yeld) नाम का उत्पाद मक्का की फसल पर इस्तेमाल करें तो किसानों को अच्छा उत्पादन मिलेगा.
कैसे करें इस खाद का इस्तेमाल?
मक्का की फसल में मैक्स यील्ड का इस्तेमाल 2 तरीके से किया जा सकता है. किसान एक एकड़ मक्का की फसल में 1 लीटर मैक्स यील्ड को खाद में मिलाकर बिखेर दें. अगर किसान छिड़काव कर मैक्स यील्ड का इस्तेमाल करते हैं तो लागत कम आती है. छिड़काव करने के लिए 2 ml प्रति लीटर की मात्रा का घोल बनाते हुए 150 लीटर पानी से छिड़काव कर सकते हैं.
इतनी है कीमत
मैक्स यील्ड का इस्तेमाल करने से मक्का के पौधों की ग्रोथ तेज होती है और बाद में उत्पादन भी अच्छा मिलता है. मैक्स यील्ड में जिंक, मैंगनीज और बोरॉन सहित जिब्रेलिक एसिड भी पाया जाता है जो कि बेहद ही कारगर होता है. 1 लीटर में मैक्स यील्ड की कीमत बाजार में करीब 550 रुपए प्रति लीटर तक रहती है.