‘2 करोड़ दो, नहीं तो परिवार समेत..’, पुर्तगाल से बिश्नोई गैंग की धमकी, 30 दिन से घर में कैद है अमरोहा का हाशमी परिवार

0
‘2 करोड़ दो, नहीं तो परिवार समेत..’, पुर्तगाल से बिश्नोई गैंग की धमकी, 30 दिन से घर में कैद है अमरोहा का हाशमी परिवार


Last Updated:

Amroha News: अमरोहा के एक नामी दबा कारोबारी के बेटे को पुर्तगाल से व्हाट्सएप कॉल पर मिल रही धमकियों ने पूरे परिवार को डरा दिया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई है, लेकिन पुलिस अब तक …और पढ़ें

पुर्तगाल से बिश्नोई गैंग की धमकी, 30 दिन से घर में कैद है हाशमी परिवारअमरोहा के एक नामी दबा कारोबारी के बेटे को व्हाट्सएप पर धमकियों मिल रही.
अमरोहा: देश-विदेश में मशहूर हाशमी दवा कारोबारी के बेटे को अंडरवर्ल्ड से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि यह धमकियां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी रोहित गोदारा के नाम से दी जा रही हैं. व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दी जा रही धमकियों में 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है. कॉल करने वाले ने उन्हें फोन पर जान से मारने तक की धमकी दी है.

यह मामला अमरोहा नगर के मोहल्ला काजीजादा की है. पीड़ित डॉ. बुरहान हाशमी, अमरोहा के नामी दबा कारोबारी सिराजुद्दीन हाशमी के बेटे हैं. उन्होंने बताया कि धमकियों का सिलसिला 30 जुलाई से शुरू हुआ था, जो लगातार जारी है. आरोप है कि यह कॉल्स विदेश, पुर्तगाल से की जा रही हैं. कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को रोहित गोदारा बताकर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताता है.

प्रतिष्ठित लोगों में होती है सिराजुद्दीन की गिनती
डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी की गिनती शहर के प्रतिष्ठित लोगों में होती है. हाशमी दवाखाना के अलावा वो हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन भी हैं. खबरों के मुताबिक, डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी और उनके भाइयों के फोन पर 30 जुलाई की सुबह किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई थी, लेकिन उनका फोन नहीं उठा. फिर इसके बाद डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी के बेटे डॉ. बुरहानुद्दीन हाशमी के नंबर पर कॉल आई.

व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज
इसके थोड़ी देर बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज आया, जिसमें 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी. फिरौती की रकम समय से ना देने पर कॉल करने वाले शख्स ने जान से मारने की धमकी तक दी है. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी है.

पुलिस के हाथ खाली, परिवार कैद
इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद, धमकी भरे कॉल लगातार आ रहे हैं. परिवार का कहना है कि वे पिछले 30 दिनों से घर में कैद हैं और बाहर निकलने से डर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और साइबर सेल की मदद से कॉल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि परिवार को सुरक्षा दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पुर्तगाल से बिश्नोई गैंग की धमकी, 30 दिन से घर में कैद है हाशमी परिवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *