2 अगस्त को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, काशी वासियों को देंगे कई बड़े सौगात

0
2 अगस्त को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, काशी वासियों को देंगे कई बड़े सौगात


Last Updated:

Varanasi Bhadohi Four Lane: वाराणसी के चांदपुर से लोहता के रास्ते भदोही जाने वाले इस फोरलेन मार्ग पर सरकार ने 266 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. यहां आपको हेरिटेज स्ट्रीट लाइट डमरू और भगवन शिव का त्रिशूल नजर आएगा. जो…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • नरेंद्र मोदी 52 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
  • 266 करोड़ का फोरलेन का उद्घाटन.
  • चांदपुर से भदोही का सफर होगा आसान.
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं. अपने इस 51 वें वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी कई योजनाओं को की सौगात देंगे. इन योजनाओं में वाराणसी और भदोही के बीच बना खूबसूरत फोर लेन भी शामिल है. यह फोरलेन सड़क वाराणसी के सबसे खूबसूरत सड़कों में से एक है जिसे शिव और गंगा की खास थीम पर तैयार किया गया है.

वाराणसी के चांदपुर से लोहता के रास्ते भदोही जाने वाले इस फोरलेन मार्ग पर सरकार ने 266 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. यहां लगाए गए हेरिटेज स्ट्रीट लाइट आप आपको डमरू और भगवन शिव का त्रिशूल नजर आएगा. जो आपको काशी में होने का एहसास कराएगा.

लगाई गई हैं ये मूर्तियां
इसके अलावा, इस फोरलेन सड़क पर खूबसूरत खम्बों पर मूर्तियां भी लगाई गई हैं. ये मूर्तियां देश में बहने वाली अलग अलग नदियां जैसे गंगा, जमुना, यमुना, मंदाकिनी, गंगोत्री, यमुनोत्री की है. इसके अलावा इनपर खूबसूरत लाइट्स भी लगाए गए हैं जो रात के समय इन सड़कों की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे. इन खम्बों पर लगे देवी के मूर्तियों के नाम भी प्रदर्शित किए जाएंगे.

35 किलोमीटर लंबे सड़क पर 266 करोड़ खर्च
वाराणसी के मंडल कमिश्नर एस राजलिंगम ने बताया कि 35 किलोमीटर लंबे इए सड़क को 266 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसमें डिवाइडर पर हरियाली के लिए पौधे भी लगाए गए हैं और सुंदरीकरण का काम भी किया गया है.

विकास को मिलेगी रफ्तार
वाराणसी में भदोही के बीच इए फोरलेन सड़क के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इन योजनाओं से काशी के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.

homeuttar-pradesh

2 अगस्त को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, काशी वासियों को देंगे कई बड़े सौगात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *