2 ब्लास्ट, मलबे में दबे लोग, घरों में दरार… कहां से आया लखनऊ में बारूद?
Last Updated:
Lucknow Patakha Factory Blast News: ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, एडीसीपी पूर्व, एसीपी गाजीपुर, इंस्पेक्टर गुडंबा फोर्स के साथ पहुंच गए हैं. धमाके से आसपास के घरों में दरारें पड़ गई हैं.
लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट.धमाके से पड़ोसी के घरों में आई दरार
धमाके से आलम का पूरा मकान ध्वस्त हो गया. आशंका जताई जा रही है कि मकान में अभी भी कुछ लोग दबे हुए हैं. ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, एडीसीपी पूर्व, एसीपी गाजीपुर, इंस्पेक्टर गुडंबा फोर्स के साथ पहुंच गए हैं. धमाके से आसपास के घरों में दरारें पड़ गई हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है.शुरुआती जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत की बात कही जा रही है. पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर और डीएम विशाख जी घटनास्थल पर पहुंचे.
लखनऊ पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, ‘आज दिनांक 31.08.2025 को समय करीब दोपहर 12.00 बजे थाना गुड़म्बा पर सूचना प्राप्त हुई की बेहटा में एक मकान में विस्फोट हुआ है. इस पर सूचना तत्काल थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना होते हुए फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, एसडीआरएफ एवं बीडीडीएसटी की टीम को मौके पर पहुंचने हेतु बताते हुए उच्चाधिकारिगणों को घटना की जानकारी देते हुए बचाव कार्य शुरू किया गया. मौके पर उच्चाधिकारीगण मौजूद हैं. अब तक 02 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. एवं 05 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज हेतु एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भर्ती कराया गया है. बचाव कार्य जारी है.’
सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान
सीएम दफ्तर से बयान जारी करते हुए कहा गया, ‘मुख्यमंत्री जी ने जनपद लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश. मुख्यमंत्री जी ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री योगी ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए है.’

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें