20 हजार की नौकरी, मगर करोड़ों की प्रॉपर्टी! आरोपी लवकुश मिश्रा का आलीशान मकान

0
20 हजार की नौकरी, मगर करोड़ों की प्रॉपर्टी! आरोपी लवकुश मिश्रा का आलीशान मकान


Last Updated:

Ayodhya ram mandir daan chori: अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाला मामले में SIT रिपोर्ट आने के बाद कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इन आरोपियों की लिस्ट में ट्रस्ट के सदस्य लवकुश मिश्रा का भी नाम शामिल था. न्यूज18 इंडिया की एक्सक्लूसिव पड़ताल में आरोपी की पत्नी के नाम खरीदी गई करीब 1000 वर्गफीट जमीन और उस पर बन रहे तीन मंजिला आलीशान मकान का खुलासा हुआ है.

Zoom

आरोपी लवकुश मिश्रा का आलीशान मकान

अयोध्या: राम जन्मभूमि अयोध्या में चढ़ावा घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा की कथित संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. न्यूज18 इंडिया की एक्सक्लूसिव पड़ताल में आरोपी की पत्नी के नाम खरीदी गई करीब 1000 वर्गफीट जमीन और उस पर बन रहे तीन मंजिला आलीशान मकान की तस्वीरें सामने आई हैं.

न्यूज18 इंडिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान के ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और निर्माणाधीन हिस्से का जायजा लिया. पड़ोसी राजकुमार पांडे ने बताया कि यह जमीन और मकान लवकुश मिश्रा का ही है और गिरफ्तारी से पहले वह लगभग रोज बाइक से यहां निर्माण काम देखने और ठेकेदार से मिलने आता था.

क्या है पूरी कहानी?
बता दें कि लवकुश मिश्रा ने अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम अक्टूबर 2025 में अयोध्या के शहादत गंज इलाके में जयपुरिया स्कूल के पीछे करीब 1000 वर्गफीट जमीन खरीदी थी. इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है.

पत्नी के नाम करोड़ों की रजिस्ट्री
जमीन की रजिस्ट्री (बैनामा) अक्टूबर 2025 में हुई थी, जिसके कागजात न्यूज18 इंडिया के पास मौजूद होने का दावा किया गया है. पड़ोसी राजकुमार पांडे ने भी रजिस्ट्री और जमीन की भी बात बताई है. इस तीन मंजिला मकान पर करोड़ों का खर्च किया गया है.

इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बड़ी रसोई, चार कमरे और लिफ्ट लगाने के लिए अलग से जगह छोड़ी गई है. पहली मंजिल पर पांच कमरे बनाए जा रहे हैं, जिनमें एक कमरे के भीतर एक और कमरा तैयार किया गया है. वहीं अभी तीसरी मंजिल का निर्माण बाकी था और वहां सरिए निकले हुए मिले, जिससे आगे निर्माण की तैयारी का संकेत मिलता है.

एक फ्लोर के निर्माण में लाखों खर्च
निर्माण कार्य से जुड़े जानकारों के अनुसार, एक फ्लोर की फिनिशिंग पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च होते हैं. ऐसे में तीन मंजिला मकान पर करीब 80 से 90 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. जमीन की कीमत जोड़ने पर कुल निवेश करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

20 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति?
जानकारी के मुताबिक लवकुश मिश्रा एक बैंक ट्रस्ट में करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर काम करता था. ऐसे में उसकी आय के मुकाबले इतनी बड़ी संपत्ति पर अब सवाल उठ रहे हैं. जांच में सामने आया है कि लवकुश मिश्रा का रिश्तेदार अनुकल्प भी इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में शामिल है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी एक-दूसरे के करीबी हैं और मुख्य आरोपी टिन्नू से जुड़े हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, लवकुश मिश्रा कुछ समय तक कौशलपुरी इलाके में अनुकल्प और अविनाश के घर के पास किराये पर भी रहा था.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *