2011 बैच के IAS निकले यूपी के सबसे अमीर DM, M.Sc. के बाद पास की UPSC
Last Updated:
UPSC Story, IAS Story: यूपीएससी की परीक्षा पास करके IAS, IPS बनते हैं, जब इन पदों पर पहुंचते हैं तो जिम्मेदारी के साथ साथ जवाबदेही भी तय हो जाती है. इनदिनों आईएएस अधिकारी अपनी संपत्ति सार्वजनिक कर रहे हैं. इस …और पढ़ें
IAS Officer, Agra DM: कौन हैं यूपी का सबसे अमीर डीएम?
हाइलाइट्स
- अरविंद मल्लप्पा बांगरी UP के सबसे अमीर DM हैं.
- बांगरी के पास कुल 15 प्रॉपर्टी हैं.
- बांगरी ने UPSC में 83वीं रैंक हासिल की थी.
UPSC Story, IAS Story: उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया तो पता चला कि आगरा के डीएम उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर निकल गए. उनके पास कुल 15 प्रॉपर्टी है.आइए आपको बताते हैं कि ये आईएएस अधिकारी कौन हैं जो सुर्खियों में हैं…
DM Agra: आगरा के डीएम हैं अरविंद मल्लप्पा बांगरी (Aravind Mallappa Bangari). बंगारी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. मूल रूप से कर्नाटक के गडग जिला के रहने वाले मल्लप्पा बारंगी का जन्म 30 मार्च 1981 को हुआ था.अरविंद मल्लप्पा बांगरी के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे.बांगरी ने धारवाड़ से ग्रेजुएशन किया उसके बाद उन्होंने एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएशन यानि एमएससी किया. उनका सपना कृषि वैज्ञानिक बनने का था. इसके लिए उन्होंने एक साल तक प्रयोगशाला में काम भी किया, लेकिन उनका मन बदल गया और उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज में जाने का फैसला लिया. लिहाजा उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी.
UPSC में हासिल की 83वीं रैंक
एमएससी के बाद अरविंद मल्लप्पा बांगरी ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी और 2010 की परीक्षा में 83वीं रैंक हासिल की. 29 अगस्त 2011 को उन्होंने आईएएस की ट्रेनिंग के लिए मसूरी एकेडेमी ज्वाइन किया. जहां उन्होंने 27 मई 2012 तक आईएएस की ट्रेनिंग ली. इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के झांसी में 28 मई 2012 को डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग के लिए भेजा गया. जहां वह 13 अगस्त 2013 तक रहे.
संत कबीर नगर के सीडीओ बने
प्रशिक्षण के बाद अरविंद मल्लप्पा बांगरी की पोस्टिंग बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संत कबीरनगर जिले में की गई. जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यभार ग्रहण किया. इसके बाद उनका तबादला 4 सितंबर 2013 को आगरा किया गया. यहां भी वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे.11 अगस्त 2014 को उनको अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी (CDO)बनाया गया. जहां वह 25 अप्रैल 2017 तक इस पद पर रहे.
मथुरा के डीएम बने
26 अप्रैल 2017 को अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मथुरा का डीएम बनाया गया. जहां उनका कार्यकाल महज 8 महीने का ही रहा. यहां से उनका तबादला 20 दिसंबर 2017 को जौनपुर के लिए हो गया. जहां वह 11 अक्टूबर 2019 तक डीएम रहे. इसके बाद उन्हें वेस्टर्न इलेक्ट्रिक सप्लाई निगम मेरठ का एमडी बनाया गया. फिर 18 जनवरी 2023 को उन्हें मुजफफनगर का डीएम नियुक्त किया गया. जहां वह 14 सितंबर 2024 तक रहे. इसी के बाद वह आगरा के डीएम बने. अभी उनकी नियुक्ति आगरा में ही है.
अब क्यों चर्चा में हैं?
अभी उत्तर प्रदेश के सभी आईएएस अधिकारियों ने अपनी अपनी संपत्तियों का ब्यौरा सार्वजनिक किया है जिसमें अरविंद मल्लप्पा बांगरी ने अपने पास 15 प्रॉपर्टी घोषित है. 5 साल पहले उनके पास 12 प्रॉपर्टी थी. बांगरी ने जो ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक उनके पास कर्नाटक में 5 खेती की भूमि है. तीन मकान और फलैट है. एक कॉमर्शियल स्पेस है और 6 प्लाट हैं.