‘2027 में यूपी हमारा, 2029 में राहुल PM…’, कांग्रेस का प्रभारी बनते ही राजेंद्र पाल का ऐला

0
‘2027 में यूपी हमारा, 2029 में राहुल PM…’, कांग्रेस का प्रभारी बनते ही राजेंद्र पाल का ऐला


Last Updated:

UP Congress Incharge Rajendra Pal Gautam: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पद संभालते ही योगी सरकार पर चौतरफा हममला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में संविधान को खत्म कर सामंतवाद लागू कर दिया गया है और पुलिस के जरिए दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. गौतम ने कहा कि राज्य में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और ठेकेदारी प्रथा लाकर युवाओं के नौकरी के रास्ते बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि 2027 में कांग्रेस यूपी फतह करेगी और 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

Zoom

कांग्रेस प्रभारी का ऐलान- 2027 में यूपी हमारा, 29 में राहुल गांधी बनेंगे देश के पीएम.

लखनऊ/नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने जिम्मेदारी मिलने के बाद वादों की झड़ी लगा दी. उन्होंने 2027 यूपी चुनाव और 2029 चुनाव जितने के वादों के साथ राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का वादा कर दिया. साथ ही उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर से दान चोरी करने वाली पार्टी ने पुलिस को हत्यारा बना दिया है. ये दलितों पर अत्याचार करते हैं. साथ ही उनके दौरे के लिए आने वाले समर्थकों के लिए नियम और शर्तें लागू कर दिए.

गौतम ने अपने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि कम समय में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी को वह पूरी शिद्दत से निभाएंगे. यूपी के गांव-गांव तक जाकर कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मजबूत करेंगे. उन्होंने हुंकार भरी कि वे एससी-एसटी (SC-ST), ओबीसी (OBC), अल्पसंख्यक और किसानों को एक साथ लाकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे.

संविधान खत्म कर लागू किया सामंतवाद

राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए योगी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कहा, ‘देश के चंदा चोरों ने पुलिस को हत्यारा बना दिया है. यूपी में आए दिन पुलिस के जरिए लोगों को मरवाया जा रहा है और इन मरने वालों में सबसे ज्यादा तादाद दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के लोगों की है.’ उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बाबा साहब के संविधान को ताक पर रखकर सामंतवादी व्यवस्था थोप दी गई है, जहां आए दिन गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.

रोजगार, शिक्षा और अपराध के मुद्दों पर घेरा

यूपी की बदनामी का जिक्र करते हुए नवनियुक्त प्रभारी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दलित उत्पीड़न, महिला बलात्कार और हत्या के सर्वाधिक मामलों के चलते पूरे देश में बदनाम हो चुका है. जनता की आस्था पर चोट की जा रही है, शिक्षा को इतना महंगा कर दिया गया है कि गरीबों से पढ़ाई का अधिकार छिन गया है, और सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा लाकर युवाओं के लिए स्थायी नौकरी के रास्ते हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने संकल्प लिया कि कांग्रेस यूपी की जनता को इस दमनकारी और शोषक शासन से मुक्त कराएगी.

पैर न छुएं, फूल-माला न लाएं

उत्तर प्रदेश के आगामी दौरे की घोषणा करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों से एक बेहद अनूठी और अनुशासित अपील की है. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत जल्द उत्तर प्रदेश आ रहा हूँ और सभी जिलों का दौरा करूँगा. लेकिन मेरे स्वागत के लिए कोई भी कार्यकर्ता फूल-माला, फटका या महंगे गिफ्ट न लाए. कोई फिजूल पैसा न खर्च करे और न ही कोई मेरे पैर छुए.’ उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि नई कांग्रेस में किसी की भी हिस्सेदारी चापलूसी से नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ मेहनत तथा काबिलियत के आधार पर तय होगी.

2027 में यूपी हमारा और 2029 में राहुल गांधी होंगे पीएम

यूपी फतह का ब्लूप्रिंट साझा करते हुए उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि सर्वसमाज को साथ लेकर कांग्रेस सूबे में बड़ा बदलाव लाने जा रही है. उन्होंने दो टूक कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश हमारा होगा और इसके बाद साल 2029 के लोकसभा चुनाव में देश के नेता राहुल गांधी भारी बहुमत के साथ भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *