‘2029 में मोदी बनारस छोड़कर भाग नहीं गए तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा..’
Last Updated:
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पिंडरा में एक कार्यक्रम को दौरान बड़ा बयान दिया है. इससे प्रदेश की सियासत का पारा हाई हो गया है.
हाइलाइट्स
- पिंडरा में अजय राय का बड़ा बयान
- PM को लेकर कर दिया बड़ा दावा
- पूर्व विधायक कामरेड ऊदल की पुण्य तिथि आयोजित कार्यकम में अजय राय ने दिया बयान
इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे है. राजनीति के जानकारों का मानना है कि अजय राय अपने इस बयान से पार्टी के कार्यकर्ताओं को मैसेज देना चाहते हैं कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से ही 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए. आपको बता दें कि अजय राय पिंडरा से विधायक रह चुके हैं. लेकिन 2017 और 2022 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अजय राय ऐसा बयान देकर चर्चाओं में बने रहना चाहते हैं.
बता दें कि कांग्रेस पार्टी 2027 के विधानसभा की तैयारी अभी शुरू कर दी है. पार्टी पंचायत चुनाव को लिटमस टेस्ट की तरह देख रही है. जो जादू राहुल गांधी का 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चला था वह अभी बरकरार है या नहीं. पार्टी ने अपने पदाधिकारियों को टास्क देकर पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने पर फोकस कर रही है. इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक कमेटी का गठन किया है. जो अभी से पंचायत चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्ति को लेकर चर्चा कर रही हैं.