24 घंटे में जुनपत गांव मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट, सब कह रहे- धन्‍यवाद Local 18

0
24 घंटे में जुनपत गांव मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट, सब कह रहे- धन्‍यवाद Local 18


Last Updated:

Greater Noida Local18 Impact News : स्थानीय लोगों का कहना है कि मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान संभव है. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होती रहेगी, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें. लोकल18 इम्‍पैक्‍ट ने अब गांववालों और यहां से गुजरने वाले हर लोगों की जिंदगी को आसान बना दिया है.

ग्रेटर नोएडा : लोकल 18 द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का असर एक बार फिर देखने को मिला. ग्रेटर नोएडा के 105 मीटर रोड पर स्थित जुनपत गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर चौकी के पास लंबे समय से स्ट्रीट लाइट नहीं होने की समस्या आखिरकार दूर हो गई है. इस मुद्दे को लोकल 18 ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर सामने आने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और महज 24 घंटे के भीतर संबंधित स्थान पर स्ट्रीट लाइट लगवा दी. इससे स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने प्राधिकरण के साथ-साथ लोकल 18 का भी आभार जताया है.

दरअसल, जुनपत गांव की ओर जाने वाला यह मार्ग 105 मीटर रोड से जुड़ा एक महत्वपूर्ण रास्ता है. इसी मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र, नौकरीपेशा लोग और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं. लेकिन चौकी के पास स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता था. इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था और लोगों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती थी. स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या को उठाया, लेकिन समाधान नहीं हो सका. इसके बाद लोकल 18 ने ग्रामीणों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया. खबर के प्रसारित होने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर स्ट्रीट लाइट लगवा दी.

स्थानीय निवासी मोहित भाटी ने बताया कि लोकल 18 की खबर का असर हुआ और अब सड़क पर स्ट्रीट लाइट लग चुकी है. उन्होंने कहा कि हम सभी ग्रामीण बेहद खुश हैं. यह रास्ता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पहले रात के समय यहां घना अंधेरा रहता था, जिससे किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी रहती थी. अब लोगों को राहत मिलेगी. इसके लिए हम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और लोकल 18 का दिल से धन्यवाद करते हैं.

24 घंटे के भीतर कार्रवाई, अपने बाप में बड़ी बात
एक अन्य स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 24 घंटे के भीतर कार्रवाई होना अपने आप में बड़ी बात है. हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी हमारी समस्या का समाधान हो जाएगा. लोकल 18 ने हमारी आवाज प्रशासन तक पहुंचाई, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कदम उठाया. यह वास्तव में सराहनीय पहल है.

वहीं, प्रोफेसर आरबी सिंह ने भी इस कार्रवाई की सराहना की. उन्होंने कहा, कल हमने लोकल 18 के माध्यम से अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचाई थी. आज स्ट्रीट लाइट लग चुकी है. इससे साबित होता है कि यदि जनसमस्याओं को सही मंच मिले तो उनका समाधान भी तेजी से होता है. पहले यहां ‘चिराग तले अंधेरा’ जैसी स्थिति थी. यह सड़क गाजियाबाद, बुलंदशहर और आसपास के कई क्षेत्रों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है. ऐसे में यहां स्ट्रीट लाइट का होना बेहद जरूरी था. उन्होंने आगे कहा कि अब रात के समय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी. उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की है, जो अन्य विभागों के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण है.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *