27 से वीडियो हुआ वायरल, घर पर लटका ताला, आखिर कहां गायब हो गई रुचिका सिंह?

0
27 से वीडियो हुआ वायरल, घर पर लटका ताला, आखिर कहां गायब हो गई रुचिका सिंह?


Last Updated:

Ruchika Singh Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने वाली रुचिका सिंह अपने घर से गायब है. वीडियो वायरल होने के बाद से उसे ट्रोल किया जा रहा है. मीडिया और पुलिस की टीम जब उनके नोएडा स्थित ‘लोटस जिंक सोसाइटी’ के फ्लैट पर पहुंची, तो फ्लैट पर ताला लटका मिला. पड़ोसियों का कहना है कि 27 जुलाई सोमवार से ही रुचिका और उनकी मां बिना किसी को बताए कहीं चली गई हैं.

Zoom

कहां है रुचिका सिंह, घर पर लटका ताला.

Where Is CJP Protester Ruchika Singh: जंतर-मंतर पर हाल ही में सीजेपी या कहें कि जेन-जी (Gen-Z) प्रटेस्ट के बाद अभिजित दीपके के बाद अभी सबसे ज्यादा चर्चा में है नोएडा की रुचिका सिंह. ये वो लड़की है जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपशब्द प्रयोग किए थे. सीजेपी प्रोटेस्ट में जिस वीडियो में उसने पीएम मोदी के खिलाफ बोला था, वह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. वीडियो वायरल होने के बाद उसका जमकर ट्रोल भी हुआ. एक्सप्रेस-वे थाने में जीरो एफआईआर भी दर्ज हो गया. हालांकि, तब से रुचिका को लेकर अभी कई तरह के खुलासे हो रहे हैं.

शुक्रवार को सीएनएन न्यूज18 टीम की नोएडा स्थित रुचिका के घर पर तहकीकात करने पहुंची. उसके घर पर ताला लटका हुआ था. वहीं, पड़ोसियों को भी उसके बारे में खबर नहीं है कि वह कहां है. हालांकि, पड़ोसियों ने उसके वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उनका हैरानी जताते हुए कहा कि हमें तो भरोसा ही नहीं हो रहा है कि रुचिका ने ऐसे शब्द प्रयोग किए थे.

घर पर लटका मिला ताला
रुचिका के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद लगातार ट्रोल किया जा रहा है. पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है. जब ग्राउंड जीरो से रुचिका के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसके घर पर ताला लटका मिला. परिजनों की कही खोज खबर नहीं है. CNN न्यूज़18 की टीम उसके घर लोटस जिंग सोसाइटी पहुंची. यहीं पर रुचिका सिंह का भी फ्लैट है. उसके फ्लैट में ताला लटका हुआ था. परिजनों खास कर कि उसकी मां जो उसके साथ रहती थी, उसका भी पता नहीं चल रहा है.

आखिर कहां गई रुचिका?
CNN न्यूज़18 की टीम ग्राउंड जिरो रुचिका के बारे में पड़ोसियों से जानने की कोशिश की. उन्होंने तो सबसे पहले रुचिका के इस वीडियो पर हैरानी जताई. उन्होंने टीम को बताया कि रुचिका 27 जुलाई जब उसका वीडियो वायरल हुआ था तब से लापता है. यानी कि वीडियो वायरल होने के बाद ही उसे मालूम चल गया कि उसके खिलाफ पुलिस एक्शन हो सकता है. साथ ही पड़ोसियों ने बताया कि हमें इस बात की इल्म नहीं थी कि रुचिका ने पीएम मोदी के बारे में ऐसे अपशब्द बोले हैं.

पड़ोसियों ने क्या बताए?
आखिर कहां है रुचिका सिंह? रुचिका सिंह के पड़ोसियों से बात करने पर पता चला कि रुचिका और उसकी मां सोमवार 27 जुलाई से फ्लैट से गायब हैं. पड़ोसियों का कहना है कि शायद वे, जानते थे कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और मीडिया उनके घर पर आएगी. जांच के सिलसिले में पुलिस भी रुचिका के फ्लैट पर गई थी. पुलिस सोसाइटी में भी गई थी. उन्हें रुचिका नहीं मिली. फिलहाल, केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच कर रही है. मामले में देखना होगा कि पुलिस क्या कदम उठाती है? क्या एफआईआर वापस ली जाती है या रुचिका के खिलाफ कार्रवाई की जाती है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *