4 भाइयों की इकलौती बहन, चारों ने शादी से पहले दिया ऐसा गिफ्ट, लोग बोले- ‘काश मुझे भी…’

0
4 भाइयों की इकलौती बहन, चारों ने शादी से पहले दिया ऐसा गिफ्ट, लोग बोले- ‘काश मुझे भी…’


Last Updated:

Unique Wedding/ Viral News/ Ajab Gajab News/ Trending News: आजकल लोग वायरल होने के लिए खूब नए नए तरीके ढूंढ लेते हैं. मगर, 4 भाइयों ने अपनी बहन की शादी को यादगार बनाने का मन बना लिया. फिर उन्होंने ऐसा दिमाग चलाया कि सब दंग रह गए. इकलौती बहन को शादी से पहले इन भाइयों ने बड़ा खास तोहफा दिया है.

Zoom

भाइयों ने बहन को गिफ्ट दिया.

देवरिया: शादी को लेकर हर किसी के अपने सपने होते हैं. यूपी के देवरिया में 4 भाइयों ने अपनी इकलौती बहन की शादी को लेकर सपने सजोए हुए थे. उन्होंने सोचा था कि जब भी शादी होगी कुछ अलग ही करेंगे. उन्होंने बहन को ऐसा गिफ्ट दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हर कोई कह रहा है कि काश मुझे भी ऐसे ही भाई मिलते. दरअसल, उत्तर प्रदेश का बुलडोजर अब काफी वायरल हो चुका है. यह सिर्फ किसी अपराधी के घर पर कहर बरपाने के काम नहीं आ रहा, बल्कि अब तो शादी को भी फेमस करने में भी इस्तेमाल हो रहा है.

देवरिया जिले के सलेमपुर स्थित खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव का मामला है. यहां एक दुल्हन की मटकोड़वा रस्म के अनोखे अंदाज ने पूरे इलाके को अपना दीवाना बना लिया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. खखड़ी गांव की रहने वाली रागिनी राजभर की शादी के दौरान जब मटकोड़ की रस्म की बारी आई, तो नजारा अद्भुत था. दुल्हन के चार भाइयों ने अपनी इकलौती बहन की विदाई और शादी को यादगार बनाने के लिए किसी कार या पालकी के बजाय बुलडोजर को चुना.

फूलों और मालाओं से सजे पीले बुलडोजर के अगले हिस्से (बकेट) पर दुल्हन रागिनी शान से बैठी नजर आई. इस शाही और अनोखी यात्रा में सिर्फ बुलडोजर ही नहीं था. काफिले में सबसे आगे हाथी और घोड़े चल रहे थे, जबकि पीछे ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर बाराती और ग्रामीण झूम रहे थे. बीच में दुल्हन का यह ‘बुलडोजर रथ’ सबका ध्यान खींच रहा था. गांव की गलियों से जब यह काफिला गुजरा, तो छतों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अब यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *