400000, सांप और पति की हत्या… मुआवजे की रकम के चक्कर में हुआ खेल, हत्यारिन पत्नी का प्लान फेल

0
400000, सांप और पति की हत्या… मुआवजे की रकम के चक्कर में हुआ खेल, हत्यारिन पत्नी का प्लान फेल


Last Updated:

Muskaan Part 2 Snake Bite News: मेरठ की मुस्कान के नीले ड्रम वाले कांड को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि उसी शहर से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. इस बार पत्नी ने जो प्लान बनाया, वो मुस्कान से भी ज्यादा खतरनाक…और पढ़ें

मेरठ में सांप से पति को डसवाया.

हाइलाइट्स

  • पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की.
  • हत्या को सांप के काटने जैसा दिखाने की कोशिश की.

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड से अभी उभर नहीं पाए थे कि एक और सनसनीखेज मामला सामने हाल ही में आ गया. यहां पहले पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. वारदात को छिपाने के लिए उसने पति की लाश के पास सांप रख दिया. इस केस में पहले पुलिस भी कन्फ्यूज हो गई. हालांकि, अब इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. आरोपियों ने जिस सांप का सहारा लिया वो चोरी किया हुआ था. सबसे बड़ी हैरानी वाली बात कि यह मामला एक सरकारी मुआवजा योजना के कारण उजागर हुआ. जी हां, आपको सुनकर अटपटा लग रहा हो, लेकिन यही सच है. सरकार की एक पहल ने शख्स के कत्ल की पूरी कहानी सामने ला दी.

10 बार सांप ने डसा
मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात का है. यहां के अमित उर्फ मिक्की रविवार सुबह बेड पर मरा हुआ मिला. उसके शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था. साथ ही अमित के शरीर पर सांप के डसने के 10 निशान थे. ग्रामीणों ने आशंका जताई कि सांप के काटने से अमित की मौत हुई है. मगर, सच जिस तरह सामने आया उसने सभी को सन्न करके रख दिया.

सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन फरार, बेटा बोला- मम्मी से हर तीसरे दिन आते थे दीदी के ससुर मिलने

ऐसे राजी हुए पोस्टमार्टम के लिए
अमित कश्यप की संदिग्ध मौत को पहले सांप के डसने से हुई मौत बताया गया, लेकिन मुआवजे की प्रक्रिया के लिए कराए गए पोस्टमार्टम ने एक खौफनाक साजिश की परतें खोल दीं. अमित की मौत के बाद परिवार वाले खासतौर से पत्नी रविता पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन, गांव के प्रधान दीपक ने उन्हें सरकारी मुआवजा योजना के तहत 4 लाख रुपये मिलने की जानकारी दी और पोस्टमार्टम के लिए राजी किया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वहीं, इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि अमित का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है और उसे सांप कई बार डस रहा है. पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो मामले का खुलासा हुआ. रिपोर्ट से पता चला कि अमित की मौत सांप के इसने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है. पुलिस ने लोगों के शक के आधार पर मृतक अमित की पत्नी रविता को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तब रविता ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की हत्या की. हत्या को सांप के काटने जैसी प्राकृतिक मौत दिखाने के लिए रविता और अमरदीप ने महज 1000 रुपये में एक बेजहर सांप का इंतजाम किया, जिसे सपेरा कृष्णन ने प्रीतम नाथ नामक दूसरे सपेरे के घर से चुरा कर उन्हें दिया था.

सबसे पहले बेटे ने देखा
कत्ल के अगले दिन अमित का बेटा रोज की तरह नाश्ता लेकर पिता को जगाने पहुंचा तो देखा कि उसके पिता की लाश कंबल में लिपटी है. पास में ही एक सांप बैठा है. यह देखकर उसकी चीख निकल गई. बच्चे की चीख सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. सपेरा निर्मल को बुलाया गया, जिसने आसानी से उस सांप को पकड़ लिया. पुलिस को यहीं से पहली बार शक हुआ कि मामला कुछ और है, क्योंकि सांप जहरीला नहीं था.

जैसे ही पुलिस ने सपेरा कृष्णन को हिरासत में लिया, उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. फिलहाल रविता और अमरदीप जेल में हैं और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. गांव के प्रधान दीपक ने बताया कि अगर मुआवजा योजना के तहत पोस्टमार्टम की जरूरत न होती, तो शायद ये हत्याकांड कभी उजागर न हो पाता. जिस सरकारी योजना को लोग औपचारिकता समझते थे, उसने एक निर्दोष की मौत का सच सामने लाकर न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

homeuttar-pradesh

400000, सांप और पति की हत्या… मुआवजे की रकम के चक्कर में हुआ खेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *