45 वर्षों से रावण बना रहा मुस्लिम परिवार, मुफलिसी की ज़िंदगी में भी नहीं छोड़ी

0
45 वर्षों से रावण बना रहा मुस्लिम परिवार, मुफलिसी की ज़िंदगी में भी नहीं छोड़ी


Last Updated:

Ayodhya News: अजमतउल्लाह ने बताया कि 45 वर्षों से अयोध्या में हम लोग रावण को बना रहे हैं बहुत अच्छा लगता है कागज और बास से बनाया जाता है पूरे परिवार के साथ मिलकर हम लोग तैयार करते हैं 1 दिन में एक रावण को तैयार करते हैं इस बार हमारे के यहां 40 फीट लंबा रावण बन रहा है जो लगभग तैयार हो चुका है रावण को बनाने में हम लोगों को 10-20000 बच जाता है

सनातन धर्म में दशहरे का विशेष महत्व होता है. दशहरे का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक भी माना जाता है. दशहरे के दिन ही प्रभु राम ने लंका पर विजय प्राप्त कर दशानन को हराया था. और दशानन का वध किया था यही वजह है कि पूरे देश में दशहरे के दिन विजय उत्सव मनाया जाता है. रावण का दहन किया जाता है. 2 अक्टूबर को अयोध्या के कई प्रमुख स्थलों पर चल रही रामलीला में रावण जलाया जाएगा. और उसके साथ ही अयोध्या जनपद में चल रही रामलीलाओं की गूंज शांत हो जाएगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मनगरी अयोध्या में विशालकाय रावण के पुतले का निर्माण करने वाला कौन है.हम आपको मिलाने जा रहे हैं एक ऐसे व्यक्ति से जो पिछले कई पीढियां से रावण के पुतले के निर्माण में लगे हुए हैं.

गंगा जमुना तहजीब की नगरी में रावण के पुतले का निर्माण अजमतउल्लाह का परिवार करता है अजमतउल्लाह पिछले 45 सालों से अयोध्या में रावण के पुतले बना रहे हैं अयोध्या में चल रही है रामलीलाओं में रावण के पुतले का दहन होना है सबसे हाईएस्ट लगभग 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण अजमतउल्लाह कर रहे हैं अजमतउल्लाह के आय का प्रमुख स्रोत साल भर में एक बार ही शारदीय नवरात्र में होने वाले और रामलीला मंडलियों के सहारे हैं इसी से उनकी जीवका साल भर चलती है. गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल अयोध्या में देखने को मिलती है.जहां एक मुस्लिम परिवार रावण बनाकर परंपरा निभाता है.

अजमतउल्लाह करता है रावण के पुतले के निर्माण
अजमतउल्लाह ने बताया कि 45 वर्षों से अयोध्या में हम लोग रावण को बना रहे हैं बहुत अच्छा लगता है कागज और बास से बनाया जाता है पूरे परिवार के साथ मिलकर हम लोग तैयार करते हैं 1 दिन में एक रावण को तैयार करते हैं इस बार हमारे के यहां 40 फीट लंबा रावण बन रहा है जो लगभग तैयार हो चुका है रावण को बनाने में हम लोगों को 10-20000 बच जाता है बाकी हम लोग घूमटी चला कर अपना गुजारा भत्ता करते हैं पूरे साल .रेशमा बानो ने बताया कि 45 वर्षों से हम लोग हिंदू भाइयों के त्यौहार में शामिल होने वाले रावण को बना रहे हैं हम लोग रावण बनाते हैं हमें अच्छा लगता है रावण बनाने से 10 ₹20000 बच जाता है. बच्चों के काम आता है.हम लोग का हौसला रहता है हम लोग बनाते हैं बजट इतना ही होता है कि हमारे घर का एक महीना 15 दिन का खर्च भी निकल जाता है

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

45 वर्षों से रावण बना रहा मुस्लिम परिवार, मुफलिसी की ज़िंदगी में भी नहीं छोड़ी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *