45 डिग्री की गर्मी में ऐसे रखें दुधारू पशुओं का ध्यान… बाल्टी भर मिलेगा दूध, बीमारियां भी रहेंगी दूर

0
45 डिग्री की गर्मी में ऐसे रखें दुधारू पशुओं का ध्यान… बाल्टी भर मिलेगा दूध, बीमारियां भी रहेंगी दूर


Last Updated:

Animal Husbandry Tips : शाहजहांपुर समेत पूरे यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इस गर्मी के मौसम में दुधारू पशुओं पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. ऐसे में किसानों को इनका विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए. किसान अगर …और पढ़ें

X

पशु 

हाइलाइट्स

  • पशुओं को दिन में 2-3 बार नहलाएं.
  • आवास को ठंडा और हवादार रखें.
  • पशुओं को पर्याप्त हरा चारा और पानी दें.

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में लगातार बढ़ती गर्मी आम लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी परेशानी का सबब बन रही है. तेज धूप और अधिक तापमान के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, और पशुओं को भी इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं. पशुपालकों को इस मौसम में अपने जानवरों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, क्योंकि गर्मी के कारण उनके स्वास्थ्य और उत्पादन क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है.

कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर के पशुपालन एक्सपर्ट डॉ. शिवकुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पशुओं के लिए हानिकारक है. उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी है कि वे अपने पशुओं के खान-पान और रहने की जगह पर उचित व्यवस्था करें ताकि उन्हें गर्मी से बचाया जा सके.

गर्मी से पशुओं की हो सकती है मौत
एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि उमस भरी गर्मी में ये तापमान पशुओं के शरीर के तापमान से अधिक होने के कारण कई तरह की समस्याएं खड़ी कर सकता है. गर्मी में पशुओं को ज्यादा पसीना आता है, जिससे उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है. वे हांफने लगते हैं और गंभीर मामलों में बेहोश होकर गिर भी सकते हैं. यदि समय पर ध्यान न दिया जाए, तो पशुओं की मौत भी हो सकती है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • पशुओं को दिन में 2 से 3 बार नहलाना चाहिए और उन्हें पर्याप्त मात्रा में हरा चारा देना चाहिए.
  • इसके अलावा, उन्हें समय-समय पर पानी पिलाते रहना चाहिए ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो.

आवास को रखें ठंडा और हवादार

  • पशुओं के खान-पान के साथ-साथ उनके रहने की जगह को भी आरामदायक बनाना जरूरी है.
  • पशुओं के आवास को हवादार रखना चाहिए. यदि संभव हो तो पंखे या कूलर की व्यवस्था करें.
  • इसके अलावा, आवास की खिड़कियों पर जूट के बोरे लगाकर उन्हें पानी से गीला कर दें. इससे बाहर की
  • ठंडी हवा अंदर आएगी और पशुओं के आवास में ठंडक बनी रहेगी.
homeagriculture

45 डिग्री की गर्मी में ऐसे रखें दुधारू पशुओं का ध्यान… बाल्टी भर मिलेगा दूध



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *