5 लाख दो और बीवी ले जाओ… महोबा में ससुर की डिमांड से दामद परेशान

0
5 लाख दो और बीवी ले जाओ… महोबा में ससुर की डिमांड से दामद परेशान


Last Updated:

Mahoba News: महोबा में शहजाद से ससुराल वालों ने पत्नी को वापस लाने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की है. शहजाद ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शहजाद को मदद का आश्वासन दिय…और पढ़ें

Mahoba News: बीवी को देने के लिए ससुर ने मांगे 5 लाख रुपए

हाइलाइट्स

  • ससुराल वालों ने पत्नी के लिए 5 लाख की मांग की.
  • शहजाद ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई.
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

महोबा. हिंदी सिनेमा की मशहूर फिल्म मिस्टर एंड मिसेस खिलाड़ी में बीवी को पाने के लिए ससुर द्वारा दामाद से एक करोड़ की डिमांड की कहानी आप सभी को जरूर याद ही होगी। जी हां, अब बुन्देलखण्ड के महोबा में भी इस हिंदी मूवी की तर्ज पर ससुर ने दामाद से पत्नी को ले जाने के एवज में 5 लाख रुपए की डिमांड कर दामाद को परेशानी में डाल दिया है. यानी 5 लाख दो और बीवी लो, यह हम नहीं बल्कि ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान एक शौहर की जुबां से निकली पूरी दास्तां है

अभी तक आपने ससुरालीजनों द्वारा दुल्हन के परिवार से पैसों की डिमांड करने के किस्से और गंभीर मामले सुने और देखे होंगे. मगर आज हम आपको एक ऐसी कहानी से रूबरू कराते हैं जिसे सभी को हैरत में डाल दिया है. यहां लड़के वाले लड़की से दहेज नहीं मांग रहे हैं बल्कि लड़की वाले लड़के से बीवी को पाने के लिए 5 लाख की डिमांड कर रहे हैं. फिलहाल पीड़ित शहजाद की कहानी का मामला अब पुलिस के पाले में पहुंचा है. अब देखना है कि शहजाद को बिना पैसों के बीवी मिलती है  या ससुरालीजनों को सजा.

महोबा शहर कोतवाली के बाहर हाथ में सफेद कागज में शिकायती पत्र लेकर खड़ा शख्स शहजाद है.  दरअसल, शहजाद की शादी कुछ बर्ष पूर्व जनपद जालौन में रहने वाले नसीर ओर जुबेदा की बेटी तबस्सुम से सम्पन्न हुई थी. शादी के बाद कुछ वर्ष सब कुछ ठीक चल रहा था. जिसके बाद दोनों के बीच दो बच्चों ने जन्म लिया. आरोप है कि बच्चों के पैदा होने के बाद  ससुर नसीर अपनी बेटी को घर वापस ले गए. शहजाद ने बताया कि जब उसने बीबी को वापस लाने की कोशिश की तो ससुरालीजनों द्वारा पैसों की डिमांड की जाने लगी. जिसे मैं धीरे-धीरे करके अदा कर देता था. मगर अब मेरे ससुरालीजनों ने बीवी को करीब ढाई वर्ष से घर में पनाह दे रखी है. बीवी को भेजने के लिए वे 5 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं.

शहजाद ने बताया कि वह छोटा-मोटा रोजगार करने वाला व्यक्ति हैं. अब वह पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़ित व्यक्ति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

homeuttar-pradesh

5 लाख दो और बीवी ले जाओ… महोबा में ससुर की डिमांड से दामद परेशान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *