50 हत्या, 4 राज्यों की पुलिस… हत्यारों का शौकीन डॉक्टर डेथ, निकाल लेता था किडनी
Last Updated:
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का रहने वाला डॉक्टर राजस्थान में गिरफ्तार कर लिया गया है. डॉक्टर पर आरोप है कि वह लोगों की किडनी निकालकर बेचता था.
लोगों की किडनी निकालने वाला डॉक्टर गिरफ्तार.
अलीगढ़ः करीब 100 से अधिक हत्या करने वाला “डॉक्टर डेथ” राजस्थान में गिरफ्तार हो गया है. आरोपी डॉक्टर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है, आरोपित डॉक्टर 125 से अधिक लोगों की किडनी अवैध रूप से निकालकर ट्रांसप्लांट कर चुका है. साल 1994 में गैस एजेंसी डीलरशिप के नाम पर खुद के साथ 11 लाख की ठगी के बाद फ्रॉड करना शुरू किया. 1994 में ही डॉक्टर के खिलाफ बरला थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था. 1984 में बिहार से (BAMS) की डिग्री हासिल की थी. अलीगढ़ के छर्रा थाना इलाके के पुरैनी गांव का रहने वाला है “डॉक्टर डेथ.”
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने टैक्सी चालकों की हत्या कर मगरमच्छों को खिलाने वाले सीरियल किलर आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोपित का पूरा देवेंद्र शर्मा है, जो किडनी रैकेट में भी शामिल था. देवेंद्र यादव पर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 50 से ज्यादा टैक्सी चालकों की हत्या के साथ-साथ साल 1994 से 2004 तक अवैध रूप से 125 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट करवाने का भी आरोप है.
बता दें कि देवेंद्र शर्मा पैरोल लेकर फरार हो गया था और राजस्थान के दौसा में एक आश्रम में पुजारी बनकर रह रहा था. देवेंद्र के खिलाफ दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में सात अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई थी. आरोपी ने खुद 50 से अधिक हत्याओं के अपराध को कबूल किया है. देवेंद्र यादव साल 2023 में पैरोल पर बाहर आया था और तभी से फरार चल रहा था.
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें