500 रुपये में जीता 10000000 रुपये, Dream11 पर मजदूर के बेटे की पलटी किस्मत

0
500 रुपये में जीता 10000000 रुपये, Dream11 पर मजदूर के बेटे की पलटी किस्मत


Last Updated:

Dream 11 Winner: प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहजाद ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मजाक-मजाक में फैंटेसी गेम में पैसा लगाना शुरू कर दिया था और नतीजा यह निकला कि उसने 1 करोड़ रुपये जीत लिए.

संतकबीर नगर में युवक ने जीता 1 करोड़ रुपये.

संत कबीर नगरः उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक किसान परिवार की किस्मत रातों रात चमक गई और परिवार करोड़पति बन गया. किसान के बेटे ने ड्रीम11 गेम ( Dream11 game) में 1 करोड़ रुपये जीता है. वह पिछले 6 महीने से क्रिकेट की ऑनलाइन फैंटेसी लीग में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहा था. बेटे की इस बड़ी जीत से परिवार बहुत खुश है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के मीरगंज के रहने वाले 30 वर्षीय शहजाद ने ड्रीम11 पर अपनी टीम बनाया था.

वह बीते 6 महीनों से 500 रुपये में अलग-अलग मैचों के लिए टीमें बनाकर खेल रहा था. शुरू में उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली. लेकिन अब उसकी जिंदगी बदल चुकी है. रात में जैसे ही उसे ड्रीम11 की तरफ से 1 करोड़ रुपये के जीतने का मैसेज मोबाइल पर आया, घर में खुशी की लहर दौड़ गई. शहजाद अपने परिवार के साथ रहता था. उसकी मां, पत्नी, बच्चे और भाई हैं. सभी पेशे से किसान हैं और दिहाड़ी मजदूर हैं. ऐसे में 1 करोड़ की जीत ने परिवार की किस्मत बदल दी है.

यह भी पढ़ेंः 49 रुपये में 30000000 जीत लिया, Dream 11 पर लड़के की चमकी किस्मत, थार भी जीता

वहीं सुबह जब गांव के लोगों को जानकारी मिली तो वो उसे बधाई देने पहुंचने लगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहजाद ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मजाक-मजाक में फैंटेसी गेम में पैसा लगाना शुरू कर दिया था और नतीजा यह निकला कि उसने 1 करोड़ रुपये जीत लिए. शहजाद ने बताया कि वह इस रकम में अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगे. खेती के लिए नए साधनों की व्यवस्था करना भी प्राथमिकता होगी. बता दें कि इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों में लोगों ने करोड़ों रुपये का इनाम जीता है. कई लोगों ने तो तीन करोड़ तक के इनाम जीते हैं.

homeuttar-pradesh

500 रुपये में जीता 10000000 रुपये, Dream11 पर मजदूर के बेटे की पलटी किस्मत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *