7 बकरियां, 6 साल की फरारी और आखिरकार सफल हुआ पुलिस का “महाऑपरेशन”

0
7 बकरियां, 6 साल की फरारी और आखिरकार सफल हुआ पुलिस का “महाऑपरेशन”


Last Updated:

Hardoi News: हरदोई पुलिस ने STF की मदद से एक बकरी चोर को पकड़ा है. करीब 6 साल पहले आरोपी ने 7 बकरियां चुराई थीं. उसके ऊपर एक लाख का इनाम भी घोषित था. सीओ ने बताया कि गिरफ्तार कलुआ काफी शांति है और उसके खिलाफ कई अन्य जिलों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हरदोई पुलिस ने पकड़ा एक लाख का इनामी बकरी चोर

हरदोई. यूपी के हरदोई जिले के मल्लावां में बकरी चोरी के मामले में साढ़े पांच साल से फरार एक लाख रुपये के इनामी शातिर को पुलिस ने आगरा एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कलुआ को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

कोतवाली क्षेत्र के पुरवावां निवासी सूरज मवेशी पालते थे. 30 नवंबर 2020 की रात लगभग दो बजे कुछ लोग उनके घर के बाहर बंधी 40 हजार रुपये कीमत की सात बकरियांं चोरी कर ले गए. एक दिसंबर को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. विवेचना के दौरान पता चला था कि कासगंज के नदरई निवासी कलुआ ने घटना को अंजाम दिया था. तब से पुलिस कलुआ की तलाश में थी, लेकिन उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल रहा था. बीते दिनों उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था.

कई जिलों में मामले दर्ज

मामले की विवेचना कुछ दिन पहले राघौपुर चौकी प्रभारी विनोद गोस्वामी को सौंपी गई थी. आगरा एसटीएफ की मदद और मुखबिर की सूचना पर आगरा में रेलवे ब्रिज के नीचे यमुना किनारे हाथी घाट से कलुआ को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे लेकर हरदोई आया गया. मल्लावां कोतवाली में विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया. सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि कलुआ बेहद शातिर है. उसके खिलाफ हाथरस, आगरा, कासगंज, एटा, मथुरा और हरदोई में नौ मामले दर्ज हैं. गैंगस्टर एक्ट का भी मामला उसके खिलाफ दर्ज है.

जनता भी ले रही मजे

कलुआ कोई मामूली खिलाड़ी नहीं निकला. चोरी, डकैती, गैंगस्टर और जानलेवा हमले समेत कई गंभीर मुकदमे उसके नाम दर्ज हैं. यही वजह रही कि लखनऊ रेंज के आईजी को उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करना पड़ा. आखिरकार थाना मल्लावां पुलिस और आगरा STF ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बता रही है, जबकि जनता अपने अंदाज में मुस्कराकर कह रही है- “यूपी पुलिस की पकड़ मजबूत जरूर है… बस कभी-कभी पकड़ने में एक-दो पंचवर्षीय योजनाएं निकल जाती हैं!”

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *