‘7750 लीटर पेट्रोल, 4000L डीजल, 23 प्लास्टिक कैन’, 75₹ प्रति लीटर में अवैध धंधा, सिक्रेट क

0
‘7750 लीटर पेट्रोल, 4000L डीजल, 23 प्लास्टिक कैन’, 75₹ प्रति लीटर में अवैध धंधा, सिक्रेट क


Last Updated:

राजधानी लखनऊ में क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन इथेनॉल शील्ड’ के तहत एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो एचपीसीएल (HPCL) के टैंकरों से तेल चोरी कर उसमें मिलावट का काला धंधा कर रहा था. पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मलिहाबाद इलाके से 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मौके से एक एचपीसीएल टैंकर, भारी मात्रा में नीले ड्रमों में भरा हजारों लीटर पेट्रोल, डीजल, सॉल्वेंट और तेल निकालने के उपकरण बरामद हुए हैं. यह गिरोह टैंकर चालकों की मिलीभगत से पेट्रोल निकालकर उसमें सॉल्वेंट मिलाता था और उसे महज 75 रुपये प्रति लीटर बेच रहा था.

Zoom

नकली पेट्रोल बनाकर बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

लखनऊ: अगर आप भी सस्ते के चक्कर में कहीं से भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवा लेते हैं, तो सावधान हो जाइए. आपकी गाड़ी के इंजन के साथ अलग प्रकार का धोखा हो रहा है. राजधानी लखनऊ की क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन इथेनॉल शील्ड’ में एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पेट्रोल और डीजल की चोरी के साथ-साथ उसमें मिलावट का धंधा कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में मलिहाबाद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मौके से अवैध तेल भी बरामद किया है.

क्राइम ब्रांच को खुफिया जानकारी मिली थी कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के अमौसी स्थित टर्मिनल से निकलने वाले तेल के टैंकरों को रास्ते में रोककर उनसे बड़े पैमाने पर तेल चोरी किया जा रहा है. इसी सूचना पर क्राइम ब्रांच और आबकारी (Excise) विभाग की टीम ने मलिहाबाद इलाके में अनिल कुमार के घर/गोदाम पर एक साथ छापा मारा. छापेमारी के दौरान जो नजारा सामने आया, वह पुलिस के भी होश उड़ाने वाला था. वहां एक एचपीसीएल का टैंकर (UP32X N3609) खड़ा था और एक अंधेरे कमरे में दर्जनों नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम और कैन रखे हुए थे, जिनमें अवैध तरीके से निकाला गया तेल और सॉल्वेंट भरा हुआ था.

75 रुपये लीटर बेचते थे नकली पेट्रोल

यह गिरोह टैंकर चालकों से साठगांठ करके टर्मिनल से निकले टैंकरों को अनिल के घर लाता था. यहां एक ‘मास्टर चाबी’ (Master Key) की मदद से टैंकर के चेंबर खोले जाते थे और प्लास्टिक के पाइप व कीप लगाकर तेल निकाल लिया जाता था. इसके बाद असली पेट्रोल में ‘सॉल्वेंट’ (Solvent) नामक केमिकल मिलाया जाता था, ताकि तेल की मात्रा बढ़ाई जा सके. इसके बाद इस मिलावटी और खतरनाक पेट्रोल को चोरी-छिपे 75 रुपये प्रति लीटर की दर से बाजार में खपाया जा रहा था. जब पुलिस ने छापा मारा, तब भी टैंकर के चेंबर से करीब 250 लीटर पेट्रोल निकाला जा चुका था, जिससे यह साबित हुआ कि चोरी की प्रक्रिया रंगे हाथों पकड़ी गई है.

हजारों लीटर तेल और उपकरणों का जखीरा बरामद

पुलिस की कार्रवाई के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में माल बरामद हुआ है, जिसमें शामिल हैं-

  • 7750 लीटर अवैध पेट्रोल
  • 4000 लीटर डीजल
  • 23 प्लास्टिक कैन में लगभग 1150 लीटर मिलावटी पेट्रोल
  • 64 प्लास्टिक कैन में भारी मात्रा में सॉल्वेंट
  • चोरी में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पाइप, कीप और एक मास्टर चाबी.

4 शातिर आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने इस मिलावटखोर और तेल माफिया गिरोह के चार मुख्य सदस्यों को मौके से धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलिहाबाद निवासी अनिल कुमार (जिसके घर पर खेल हो रहा था), काकोरी निवासी अभिषेक राजपूत, उन्नाव निवासी धीरज सिंह और हरदोई के रहने वाले राम तीरथ के रूप में हुई है. पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस सिंडिकेट में और कितने टैंकर चालक और पेट्रोल पंप मालिक शामिल हैं.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *