8 महीने की प्रेग्‍नेंट बीवी को हंसिया से काट दिया, 5 साल के बेटे ने खोला राज

0
8 महीने की प्रेग्‍नेंट बीवी को हंसिया से काट दिया, 5 साल के बेटे ने खोला राज


Last Updated:

Maohba News : यूपी के महोबा से सामने आया से मामला वाकई दिल दहला देने वाला है. यहां एक शख्‍स ने अपनी आठ महीने की प्रेग्‍नेंट बीवी के साथ वो बर्बरता की, जिसे सपने में भी नहीं सोचा जा सकता है. गंभीर बात ये है कि उसने यह सब अपने छोटे दो मासूम बच्‍चों के सामने किया. पुलिस के सामने भी इस केस का खुलासा उसके पांच साल के बेटे ने किया. वह अपनी मां के साथ हुई इस घटना को सहमी आवाज में बता रहा है. आइये जानते हैं कि क्‍या है ये पूरा मामला.

Zoom

महोबा के बिजरारी गांव में इस घटना को अंजाम दिया गया.

​महोबा : महोबा में शराब की लत, शक और घरेलू हिंसा का खौफनाक अंत सामने आया है. पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बिजरारी गांव में हनीफ नाम के शख्स ने अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी की हंसिया से निर्मम हत्या कर दी. वारदात के वक्त 5 साल का मासूम फैज़ान और उसकी छोटी बहन वहीं मौजूद थे. डरा-सहमा मासूम फैज़ान मासूमियत से बताता है कि उसके पिता ने ही मां को मारा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आइये जानते हैं पूरा मामला

दरअसल, महोबा के बिजरारी गांव में शनिवार की देर रात एक हंसता-खेलता परिवार शक और नशाखोरी की भेंट चढ़ गया. आरोपी हनीफ मंसूरी शराब और जुए का बुरी तरह आदी था. नशे की खातिर वह अपनी चार बीघा जमीन में से ढाई बीघा जमीन पहले ही बेच चुका था. शनिवार रात जब वह धुत होकर घर लौटा तो पत्नी मनीषा ने उसे नशा करने से रोका. बस इसी बात पर विवाद गहराया और हैवान बने हनीफ ने पास रखी धारदार हंसिया से अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए.

इस दिल दहला देने वाली वारदात का सबसे खौफनाक पहलू यह रहा कि जब हनीफ अपनी पत्नी का कत्ल कर रहा था, तब उसका 5 साल का मासूम बेटा फैज़ान और 2 साल की मासूम बेटी मुस्कान वहीं मौजूद थे. वारदात के बाद से ही 5 साल का मासूम फैज़ान बुरी तरह डरा और सहमा हुआ है. वह अपनी मासूमियत में कांपती आवाज से बताता है कि कैसे उसके पिता ने ही उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया.

वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया और झूठी कहानी रचकर गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन पनवाड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की कड़ी पूछताछ और 5 साल के मासूम बेटे फैज़ान की इस चश्मदीद गवाही ने दरिंदे पिता की पूरी पोल खोलकर रख दी. मृतका के परिजनों का कहना है कि आरोपी बेहद शक्की मिजाज का था. वहीं आरोपी के पिता सुलेमान ने भी अपने बेटे को फांसी की सजा देने की मांग की है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के मुताबिक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *