8 घंटे तक सड़क पर दौड़ाते रहे कार, GST कंसलटेंट को बनाया बंधक, 29 लाख फिरौती
Last Updated:
Noida GST Consultant Loot: ग्रेटर नोएडा में जीएसटी कंसलटेंट के साथ लूट की वारदात सामने आई है. पुलिस ने घटना के करीब 20 दिन बाद मामला दर्ज किया है. पीड़ित ने बताया कि उससे आरोपियों ने 29 लाख रुपये फिरौती के तौर पर लूट लिए.
नोएडा में जीएसटी कंसलटेंट के साथ लूट.
ग्रेटर नोएडाः गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा सेक्टर-1 से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जीएसटी कंसल्टेंट ने आरोप लगाया है कि उसे करीब 8 घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखा गया और 29 लाख रुपये की फिरौती वसूली गई. पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि जिन लोगों ने उसे बंधक बना रखा था, वह लोग पुलिस की वर्दी में थे और उसे नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर घंटों घुमाते रहे. साथ ही एनकाउंटर की भी धमकी दी.
19 दिन बाद दर्ज हुई FIR
पीड़ित ने जब अपने परिवार के लोगों को बंधक होने की धमकी दी तो उसके भाई ने आरोपियों के पास पैसे पहुंचाए. तब जाकर पीड़ित को आरोपितों ने सेक्टर-96 के पास मौजूद अंडरपास में छोड़ दिया. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 19 दिन में 6 बार पुलिस अधिकारी बयान दर्ज कर चुके हैं. लेकिन केस अभी तक दर्ज नहीं हुआ है. पीड़ित ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों तक की भी फुटेज पुलिस को सौंपी है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को बिसरख थाने में केस दर्ज करते हुए जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है.
रास्ते में ओवरटेक कर रोका
पीड़ित संदीप ने अपनी शिकायत में बताया है कि 20 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे वह अपने कुत्ते के साथ ग्रैंड विटारा कार से एटीएस चौक से गुजरते हुए वह अपने ऑफिस जा रहे थे. उन्हें वहां अपने एक सहयोगी को लैपटॉप देना था. इसके बाद कुत्ते को लेकर डॉग सैलून जाना था. तभी रास्ते में एक एसयूवी कार उनकी गाड़ी के आगे आकर रुक गई और तीन लोग उतरे.
पुलिस की वर्दी में थे आरोपी
पीड़ित संदीप ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि तीन में से दो लोग पुलिस की वर्दी में थे और एक के कंधे पर तो दो स्टार लगे हुए थे. तीनों के पास हथियार भी थे. इन तीनों लोगों ने उसकी कार की खिड़की खुलवाई और बताया कि उसके नाम से कंपलेन है तो उसे साथ चलना पड़ेगा. डीसीपी सेंट्रल ने घटना को जानकारी देते हुए बताया कि जीएसटी अधिकारी के रूप में पैसा लिया गया है. शिकायतकर्ता स्वेच्छा से इनके साथ गया और पैसा दिया.
29 लाख रुपये की दी फिरौती
संदीप ने बताया कि आरोपियों ने पहले 50 लाख रुपये की डिमांड की. काफी देर बाद बोले कि 30 लाख रुपये दे दो. इसके बाद लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा. अब संदीप मानसिक दबाव में आ गया था. फिर पीड़ित ने बड़े भाई को फोन कर पैसों का इंतजाम करने को कहा. इस दौरान कार साढ़े तीन बजे वापसी में जेवर टोल प्लाजा पार किया और ग्रेटर नोएडा की तरफ आने लगे. फिर संदीप ने नोएडा एक्सप्रेसवे पर भाई को लोकेशन भेजकर रुपये मंगवाए. आरोपियों ने कुलदीप नाम के शख्स को 29 लाख रुपये दिलाए. फिर उन्हें सेक्टर 96 के अंडरपास पर छोड़कर भाग गए. साथ ही पुलिस से शिकायत न करने की धमकी दी.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें