8 जून के बाद चमक जाएगी कर्क, कन्या और मकर राशिवालों की किस्मत

0
8 जून के बाद चमक जाएगी कर्क, कन्या और मकर राशिवालों की किस्मत


Last Updated:

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि पंचांग के अनुसार 8 जून को शाम 5:45 पर शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. और इस राशि में 3 जुलाई तक विराजमान रहेंगे. शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि, कन्या राशि और मकर राशि के जातक को सुख संपत्ति में वृद्धि होगी. रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा.

अयोध्या: मानव जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है. ज्योतिष गणना के अनुसार सुख संपदा के कारक ग्रह शुक्र जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. तो मेष राशि से लेकर मीन राशि तक अपना प्रभाव डालते हैं. ऐसी स्थिति में शुक्र का गोचर कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, तो कई राशियों के लिए बेहद ही कष्टकारी होता है. मान्यता है कि शुक्र की शुभ दृष्टि सुख सुविधा आकर्षण प्रेम संबंध में सुधार लेकर आता है. ऐसी स्थिति में शुक्र ग्रह जल्दी ही गोचर करने वाले हैं जिसका प्रभाव कुछ राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा. तो चलिए जानते हैं कहीं आप भी तो नहीं है उस राशि में शामिल.

दरअसल, अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि पंचांग के अनुसार 8 जून को शाम 5:45 पर शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. साथ ही इस राशि में 3 जुलाई तक विराजमान रहेंगे. शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि, कन्या राशि और मकर राशि के जातक को सुख संपत्ति में वृद्धि होगी. रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे आ रही परेशानियां भी दूर होगी.

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातक के लिए शुक्र का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा. व्यापार में वृद्धि होगी पारिवारिक समस्या खत्म होगी. कार्य क्षेत्र में तरक्की करने का अवसर मिलेगा नौकरी में प्रमोशन होगा. व्यापारिक स्थिति भी मजबूत होगी वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी.

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक के लिए शुक्र का गोचर बेहद ही शुभ माना जा रहा है आर्थिक लाभ होगा. मानसिक परेशानियां खत्म होगी. व्यापार को बढ़ाने में अच्छा मौका मिलेगा. आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा सेहत अच्छी रहेगी. नौकरी में मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है संतान सुख की प्राप्ति होगी.

मकर राशि 

मकर राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. इस समय धन आगमन की मार्ग प्रशस्त होंगे शुभ समाचार प्राप्त होगा. भाग्य का साथ मिलेगा रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा. करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी आ रही परेशानी भी दूर होगी.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *