जब बनेगा बांके बिहारी कॉरिडोर, तो टूटेंगे 200 घर, मगर वृंदावन में उनके लिए यहां बनेंगे लग्जरी फ्लैट

0
जब बनेगा बांके बिहारी कॉरिडोर, तो टूटेंगे 200 घर, मगर वृंदावन में उनके लिए यहां बनेंगे लग्जरी फ्लैट


Last Updated:

Mathura Latest News: वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर अभी तक विवादों में है. जब यह बनेगा तो लगभग 200 घरों को तोड़ा जाएगा. लेकिन उन सभी लोगों के लिए यहां लग्जरी फ्लैट बनाए जाएंगे.

मथुरा: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर जहां विरोध चल रहा है. वहीं जिला प्रशासन के की ओर से वृंदावन में कॉरिडोर प्रभावितों के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है. इस जमीन पर कॉरिडोर में प्रभावितों के लिए फ्लैट तैयार किए जाएंगे. लोकल 18 की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए भगवान बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर में प्रभावित होने वाले परिवारों को वृंदावन कि इस इलाके में शिफ्ट किया जाएगा. जिन लोगों की दुकान कॉरिडोर में प्रभावित होंगी उन लोगों को भी कॉरिडोर प्रांगण में दुकान देने का प्रावधान है.

रूकमणि विहार के सेक्टर-1 में कॉरिडोर प्रभावितों को जाएगा बसाया 
यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के भगवान बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का जैसे ही ऐलान किया. वृंदावन में भूचाल सा आ गया. कॉरिडोर के विरोध में वृंदावन ही नहीं आसपास के लोग भी आ गए. 50 दिनों से अधिक समय बीतने के बाद भी बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का निर्माण का विरोध चल रहा है. गोस्वामी समाज कॉरिडोर निर्माण को लेकर विरोध कर रहा है. वहीं वृंदावन के बांके बिहारी कॉरिडोर प्रभावितों को शासन की तरफ से फ्लैट आवंटन की प्रक्रिया भी तेज कर दिया गया है.

200 से अधिक मकान भगवान बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण की जद में आ रहे हैं. लोकल 18 की टीम वृंदावन के रूकमणि विहार आवासीय योजना के सेक्टर-1 में पहुंची. यहां ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से लोकल 18 के दर्शकों को समझाने का प्रयास किया गया. कॉरिडोर में प्रभावित लोगों को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से फ्लैट आवंटित किए जाएंगे. मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि कॉरिडोर में प्रभावित होने वाले सभी परिवारों को रूकमणि विहार में शिफ्ट किया जाएगा. जिस परिवार की जैसी आवश्यकता है, उसको उसी हिसाब से फ्लैट आवंटित किए जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि जो परिवार कॉरिडोर की जद में आ रहे हैं उनको यह आश्वासन भी दिया गया है कि उनके साथ कोई भी दिक्कत जिला प्रशासन नहीं होने देगा.

क्यों उठा कॉरिडोर का मुद्दा
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का मुद्दा क्यों उठा? क्या आवश्यकता भगवान बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को बनाने को लेकर हुई? बता दें कि जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, तो कई लोग घायल भी हो गए थे. उस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था. भगवान बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर लगातार लोगों की मांग चल रही थी. उत्तर प्रदेश सरकार ने जब कॉरिडोर निर्माण को लेकर उठाया. वृंदावन में भगवान बांके बिहारी कॉरिडोर प्रभावितों को रूकमणि विहार आवासीय योजना में मकान दिए जाएंगे.

रूकमणि विहार के सेक्टर-1 में कॉरिडोर प्रभावितों को बसाया जाएगा. 200 से अधिक फ्लैट मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण तैयार करा रहा है. लोकल 18 की ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए किस तरह से होगा निर्माण और कॉरिडोर प्रभावितों को कैसे फ्लैट मिलेंगे. कॉरिडोर में जिन लोगों की दुकान भी प्रभावित होंगी उन लोगों को कॉरिडोर बनने के बाद दुकानों का आवंटन कॉरिडोर प्रांगण में भी किया जाएगा.

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

बांके बिहारी कॉरिडोर बनेगा, तो टूटेंगे 200 घर, फिर उनके लिए यहां बनेंगे फ्लैट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *