अयोध्या में होटल बनाना अब होगा आसान, आवास विकास परिषद देगी जमीन की सुविधा

0
अयोध्या में होटल बनाना अब होगा आसान, आवास विकास परिषद देगी जमीन की सुविधा


Last Updated:


प्रमुख सचिव गुरु प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में होटल निर्माण के लिए बिल्डिंग बायलॉज में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, ताकि निवेशकों को अनावश्यक बाधाओं का सामना न करना पड़े. पहले कई तकनीकी अड़चनें होटल निर्माण में रु…और पढ़ें

अयोध्या में अगर आप होटल बनाने की सोच रहे हैं तो अयोध्या विकास प्राधिकरण अयोध्या में होटल बनाने वाले उद्यमियों को एक बड़ी सुविधा देने की तैयारी में है. इसको लेकर आज अयोध्या में विकास परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण को लेकर समीक्षा बैठक करने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन गुरु प्रसाद अयोध्या पहुंचे विकास प्राधिकरण के सभागार में उन्होंने समीक्षा बैठक की समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन गुरु प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में मुख्य रूप से आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरण की जो परियोजनाएं चल रही है उसका स्थलीय निरीक्षण किया गया है.

परियोजनाओं को पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई किस स्तर पर पहुंची है. इसको देखने के लिए मैं अयोध्या पहुंचा हूं अयोध्या के विकास में आवास विकास परिषद की दो मुखी भूमिका है जो लोग अयोध्या में होटल वगैरह बना रहे है उसके नियम सुगम बनाए जाएं.अभी बिल्डिंग बायलाज चेंज किया गया है इसमें काफी बाध्यताएं होती थी अब होटल बनाने के लिए कुछ नियम सरल किए गए हैं जो लोग किसानों से जमीन नहीं ले पा रहे हैं. उनको आवास विकास परिषद की तरफ से जमीन कैसे मुहैया कराई जाए इसको भी देखा जा रहा है.

होटल निर्माण के नियम हुए सरल
दूसरी तरफ नव्य अयोध्या में आवास विकास परिषद द्वारा 10 गांव और जुड़ने जा रहे हैं इसकी प्रक्रिया चल रही है इसकी प्रक्रिया शासन में अंतिम चरण में है जो नया क्षेत्र जुड़ रहा है. उसका भी मास्टर प्लान बनाने की कार्यवाही चल रही है अभी हम लोगों ने ड्राफ्ट बनाया है. आपत्तियां और सुझाव हम लोग ले रहे हैं हमें उम्मीद है जल्द ही मास्टर प्लान फाइनल हो जाएगा. उसके बाद नक्शा पास होना भी शुरू हो जाएगा.

homeuttar-pradesh

अयोध्या में होटल बनाना अब होगा आसान, आवास विकास परिषद देगी जमीन की सुविधा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *