जौनपुर पुलिस इस्तेमाल करेगी ये काटेदार बैरियर, जानिए इसकी खासियत

0
जौनपुर पुलिस इस्तेमाल करेगी ये काटेदार बैरियर, जानिए इसकी खासियत


Last Updated:

Jaunpur News: जौनपुर पुलिस अब हाईटेक और ठोस रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है. जिले की पुलिस द्वारा विशेष प्रकार का काटेदार बैरियर तैयार किया जा रहा है, जो पूरी तरह से लोहे का बना होगा जो अपराधियों की राह मे…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • जौनपुर पुलिस ने 125 किलो का काटेदार बैरियर तैयार किया.
  • 400 काटेदार बैरियर जिले भर में लगाए जाएंगे.
  • यह बैरियर अपराधियों को रोकने में मददगार साबित होंगे.
जौनपुर: जिले में अपराध और पशु तस्करी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब हाईटेक और ठोस रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है. अपराधियों की गतिविधियों को रोकने के लिए जिले की पुलिस द्वारा विशेष प्रकार का काटेदार बैरियर तैयार किया जा रहा है, जो पूरी तरह से लोहे का बना होगा और वजन में लगभग 125 किलो का होगा. इस बैरियर की ऊंचाई 7 फीट होगी, जो किसी भी सामान्य वाहन या बाइक से पार नहीं की जा सकेगी.

400 काटेदार बैरियर 

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. काश्तुभ की निगरानी और निर्देशन में यह सुरक्षा कवच तैयार कराया जा रहा है. कुल 400 काटेदार बैरियर जिले भर में बनाए जा रहे हैं, जिन्हें विशेष रूप से उन स्थानों पर लगाया जाएगा जहां से पशु तस्करी, अवैध असलहों की आवाजाही या अन्य आपराधिक गतिविधियों की आशंका अधिक रहती है. यह बैरियर बदमाशों के लिए एक बड़ी चुनौती बनेंगे, क्योंकि इनकी मजबूती और डिजाइन ही इस तरह से की गई है कि वाहन टकराते ही पूरी तरह से रुक जाए.

अपराधियों के हौसले पस्त होंगे

पुलिस विभाग का मानना है कि कई बार पशु तस्कर या अपराधी पुलिस चेकिंग को चकमा देकर निकल जाते हैं, लेकिन अब इन बैरियरों की सहायता से न केवल उन्हें रोका जा सकेगा, बल्कि पकड़ने में भी आसानी होगी. इस पहल से ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस को बड़ी सफलता मिलेगी.

इन बैरियरों को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें किसी भी स्थान पर आसानी से लगाया और हटाया जा सकता है. इनकी काटेदार संरचना उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा देती है और ये आम बैरियर से कहीं अधिक प्रभावशाली साबित होंगे.

आधुनिक संसाधनों से लैस होंगी पुलिस

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि यह बैरियर अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से विकसित किया गया है. जिले के पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है और यह काटेदार बैरियर उसी योजना का हिस्सा हैं. यह कदम जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को नई दिशा देगा.

पुलिस विभाग के इस प्रयास की जिले भर में सराहना हो रही है. आम जनता भी इस फैसले से काफी संतुष्ट नजर आ रही है, क्योंकि इससे अपराध और असुरक्षा की भावना में कमी आने की उम्मीद है.जौनपुर पुलिस का यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाएगा और अपराधियों की राह में एक मजबूत दीवार खड़ी करेगा.

homeuttar-pradesh

जौनपुर पुलिस इस्तेमाल करेगी ये काटेदार बैरियर, जानिए इसकी खासियत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *