जौनपुर पुलिस इस्तेमाल करेगी ये काटेदार बैरियर, जानिए इसकी खासियत
Last Updated:
Jaunpur News: जौनपुर पुलिस अब हाईटेक और ठोस रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है. जिले की पुलिस द्वारा विशेष प्रकार का काटेदार बैरियर तैयार किया जा रहा है, जो पूरी तरह से लोहे का बना होगा जो अपराधियों की राह मे…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- जौनपुर पुलिस ने 125 किलो का काटेदार बैरियर तैयार किया.
- 400 काटेदार बैरियर जिले भर में लगाए जाएंगे.
- यह बैरियर अपराधियों को रोकने में मददगार साबित होंगे.
400 काटेदार बैरियर
अपराधियों के हौसले पस्त होंगे
इन बैरियरों को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें किसी भी स्थान पर आसानी से लगाया और हटाया जा सकता है. इनकी काटेदार संरचना उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा देती है और ये आम बैरियर से कहीं अधिक प्रभावशाली साबित होंगे.
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि यह बैरियर अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से विकसित किया गया है. जिले के पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है और यह काटेदार बैरियर उसी योजना का हिस्सा हैं. यह कदम जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को नई दिशा देगा.
पुलिस विभाग के इस प्रयास की जिले भर में सराहना हो रही है. आम जनता भी इस फैसले से काफी संतुष्ट नजर आ रही है, क्योंकि इससे अपराध और असुरक्षा की भावना में कमी आने की उम्मीद है.जौनपुर पुलिस का यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाएगा और अपराधियों की राह में एक मजबूत दीवार खड़ी करेगा.