फर्रुखाबाद में सावन की धूम! शिव भक्ति के लिए सजे बाजार, जमकर बिक रही पूजा सामग्री और पोशाकें
Last Updated:
Farrukhabad News: मुख्य रूप से इस फर्रुखाबाद के चौक गली के पास में श्री मठिया देवी मंदिर स्थित है. जहां पर शिव जी के लिए लाल, नारंगी और हरे रंग की पोशाक के अलावा चुनरी, शृंगार के सामान, चूड़ी, त्रिशूल, अखंड दीपक…और पढ़ें
जिस प्रकार शिव जी के पूजन के लिए सावन के समय विशेष अनुष्ठान किए जाते है. ऐसे समय पर पूजन सामग्री का भी विशेष महत्व रहता है. जिसके लिए हर भक्त कम दामों में अच्छी पूजन सामग्री खरीदने का प्रयास करते है. ऐसे समय पर जिले के फर्रुखाबाद में भी यह बाजार बेहद खास है. जहां पर आपको कम दामों पर पूरी पूजन की सामान मिल जाएगी. इसके साथ ही इस वर्ष यहां पर शिव जी के लिए ऐसे विभिन्न प्रकार के वस्त्र तैयार किए गए. जो कोई हर किसी को खूब पसंद आ रहे हैं. ऐसे में आप भी करना चाहते है. इन सामानों की खरीदारी तो यहां पर आपको मिल जाएगी सारी सामान.
मुख्य रूप से इस फर्रुखाबाद के चौक गली के पास में श्री मठिया देवी मंदिर स्थित है. जहां पर शिव जी के लिए लाल, नारंगी और हरे रंग की पोशाक के अलावा चुनरी, शृंगार के सामान, चूड़ी, त्रिशूल, अखंड दीपक और छत्र की मांग भी खूब आ रही है. ऐसे में जमकर बिक्री भी हो रही है. वही इस बार जरी और गोटे वर्क वाली पोशाक ज्यादा पसंद आ रही है. ऐसे में जरी की छोटी पोशाक 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल रही है. प्रभु के मुकुट भी जरी के अलावा स्टोन और मोती वर्क में मिल रहे है. इसके साथ ही 100 से लेकर चार हजार रुपये तक की मूर्तियां भी बिक रही है.