कैसे फंसा मुख्तार का छोटा बेटा? पहली बार बाबा की पुलिस ने पकड़ा, अब बचना हुआ मुश्किल?

0
कैसे फंसा मुख्तार का छोटा बेटा? पहली बार बाबा की पुलिस ने पकड़ा, अब बचना हुआ मुश्किल?


Last Updated:

Mukhtar Ansari Son Arrest: मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उमर ने अपनी मां का फर्जी हस्ताक्षर किया था.

मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा गिरफ्तार.

हाइलाइट्स

  • मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
  • छोटे बेटे उमर अंसारी पर गंभीर आरोप.
  • लखनऊ से पुलिस ने किया गिरफ्तार.
लखनऊः योगी सरकार को सूबे में सरकार चलाते हुए 8 साल हो गए हैं. इन 8 वर्षों में माफिया मुख्तार अंसारी, उसके परिवार और गुर्गों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर, शासन ने कमर तोड़ दी है. मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी फरार हैं. बड़े बेटे और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी भी जेल जा चुके हैं. वहीं अब पहली बार मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे को भी सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली गई है. उमर अंसारी को पहली बार गिरफ्तार किया गया है. रविवार की देर रात को उमर को लखनऊ पहुंचकर गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

उमर पर आरोप है कि अपनी मां अफशां अंसारी का फर्जी हस्तारक्षर कर गाजीपुर की जिला अदालत में याचिका दायर किया था. बता दें कि अफशां अंसारी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है और 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है.

पुलिस के मुताबिक उनर ने पिता के नाम की कुर्क की गई संपत्ति को छुड़ाने के लिए न्यायालय में दाखिल याचिका में अपनी मां अफशां अंसारी का हस्ताक्षर किया है. इसी मामले में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में उमर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामला संज्ञान में आने के बाद उसके खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

कैसे फंसा मुख्तार का छोटा बेटा? पहली बार पुलिस ने पकड़ा, अब बचना मुश्किल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *