शादी, शक और हत्या..ऑडियो कॉल से खुला राज, मर्चेंट नेवी अफसर ने पत्नी की मौत की ऐसे रची थी साजिश

0
शादी, शक और हत्या..ऑडियो कॉल से खुला राज, मर्चेंट नेवी अफसर ने पत्नी की मौत की ऐसे रची थी साजिश


Last Updated:

Audio recording secret: मधु की मौत पहले तो एक सामान्य आत्महत्या लग रही थी, लेकिन जब उसकी बहन प्रिया ने पुलिस को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी, तो कहानी ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. उस ऑडियो में मधु का पति अनुराग उ…और पढ़ें

शादी, शक और हत्या..ऑडियो कॉल से खुला राज, मर्चेंट नेवी अफसर निकला हत्यारामधु और अनुराग की फाइल फोटो
लखनऊः लखनऊ की रहने वाली मधु सिंह एक पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर और जिंदादिल युवती थी. उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और एक अच्छी नौकरी कर रही थी. छह महीने पहले ही उसकी शादी मर्चेंट नेवी में तैनात अनुराग सिंह से हुई थी. शादी के शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे, लेकिन जल्द ही मधु के जीवन में अंधेरा छा गया.

मधु की बहन प्रिया के मुताबिक, शादी के कुछ ही दिन बाद अनुराग का असली चेहरा सामने आ गया. वह बेहद शक़ी मिजाज का था और छोटी-छोटी बातों पर मधु से मारपीट करता था. धीरे-धीरे उसने मधु पर मानसिक और शारीरिक ज़ुल्म ढाना शुरू कर दिया. अनुराग और उसके परिवार वाले दहेज की मांग कर रहे थे, जिसे मधु ने साफ़ मना कर दिया.

ऑडियो क्लिप सामने आई
मधु की मौत के बाद परिजनों ने जब मोबाइल रिकॉर्डिंग चेक की तो एक ऑडियो क्लिप सामने आई, जिसमें अनुराग मधु को बुरी तरह गालियां दे रहा था और धमका रहा था. इस ऑडियो को पुलिस ने जांच में शामिल किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई.

आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
पुलिस ने अनुराग को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया. मधु की मौत को पहले आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी, लेकिन प्रिया की सतर्कता और वह एक ऑडियो कॉल सबूत बन गई. मधु की दर्दनाक मौत ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि पढ़ी-लिखी लड़कियां भी दहेज और घरेलू हिंसा की शिकार क्यों हो रही हैं? और कब तक?

homeuttar-pradesh

शादी, शक और हत्या..ऑडियो कॉल से खुला राज, मर्चेंट नेवी अफसर निकला हत्यारा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *