युवाओं के लिए मौका, यूपी में यहां होने वाली है भर्ती, सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी जॉब, सैलरी भी शानदार
Last Updated:
UP Rojgar Mela: मेरठ में 11 से 25 अगस्त 2025 तक रोजगार मेले का आयोजन होगा. एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजर के पदों के लिए 15-25 हजार वेतन मिलेगा. 12वीं और ग्रेजुएशन आवश्यक.
15 हजार से 25 हजार रुपए तक होगा वेतन
नोट कर ले यह तिथि
सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक पर 11 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 तक रोजगार मेले लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इसमें माछरा ब्लॉक में 11 अगस्त, सरूरपुर ब्लॉक में 12 अगस्त, सरधना ब्लॉक में 13 अगस्त, दौराला ब्लॉक में 18 अगस्त, जानी ब्लॉक में 20 अगस्त, मवाना ब्लाक में 21 अगस्त, परीक्षितगढ़ में 22 अगस्त, हस्तिनापुर ब्लॉक में 23 अगस्त एवं रोहटा ब्लॉक में 25 अगस्त 2025 को यह रोजगार मेला लगेगा. जिसमें सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक युवा प्रतिभाग कर सकते हैं. खास बात यह है कि भले ही यह रोजगार मेले ब्लॉक में लगाए जा रहे हो. लेकिन इनमें मेरठ मंडल सहित जिन युवाओं ने भी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है. वह सभी प्रतिभाग कर सकते हैं. बताते चले कि कि अधिक जानकारी के लिए युवा ब्लॉक स्तर पर संपर्क कर सकते हैं.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें