युवाओं के लिए मौका, यूपी में यहां होने वाली है भर्ती, सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी जॉब, सैलरी भी शानदार

0
युवाओं के लिए मौका, यूपी में यहां होने वाली है भर्ती, सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी जॉब, सैलरी भी शानदार


Last Updated:

UP Rojgar Mela: मेरठ में 11 से 25 अगस्त 2025 तक रोजगार मेले का आयोजन होगा. एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजर के पदों के लिए 15-25 हजार वेतन मिलेगा. 12वीं और ग्रेजुएशन आवश्यक.

 विशाल भटनागर, मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले जो भी युवा निजी क्षेत्र में ऐसी कंपनी की तलाश कर रहे हैं, जहां उन्हें सुरक्षा कर्मी या सुपरवाइजर के तौर पर जॉब मिल जाए, तो ऐसे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा संबंधित एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी के साथ मिलकर प्रत्येक ब्लॉक में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जहां प्रतिभाग कर युवा अपने बेहतर भविष्य की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं. यह जानकारी लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय द्वारा दी गई.

15 हजार से 25 हजार रुपए तक होगा वेतन 

सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय के अनुसार जो भी युवा इस रोजगार मेले में प्रतिभा करेंगें. अगर उनका सुरक्षा कर्मी एवं सुपरवाइजर के तौर पर चयन हो जाता है. तो उनको 15 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक का वेतन उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में क्वालिफिकेशन की अगर बात की जाए तो जहां सुरक्षाकर्मी के लिए 12वीं निर्धारित की गई है. वहीं सुपरवाइजर के लिए ग्रेजुएशन रखी गई है.  युवा ज्यादा से ज्यादा इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं. जिससे कि इंटरव्यू के माध्यम से जॉब मिल सके.

नोट कर ले यह तिथि

सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक पर  11 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 तक  रोजगार मेले लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इसमें माछरा ब्लॉक में 11 अगस्त, सरूरपुर ब्लॉक में 12 अगस्त, सरधना ब्लॉक में 13 अगस्त, दौराला ब्लॉक में 18 अगस्त, जानी ब्लॉक में 20 अगस्त, मवाना ब्लाक में 21 अगस्त, परीक्षितगढ़ में 22 अगस्त, हस्तिनापुर ब्लॉक में 23 अगस्त एवं रोहटा ब्लॉक में 25 अगस्त 2025 को यह रोजगार मेला लगेगा. जिसमें सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक युवा प्रतिभाग कर सकते हैं. खास बात यह है कि भले ही यह रोजगार मेले ब्लॉक में लगाए जा रहे हो. लेकिन इनमें मेरठ मंडल सहित जिन युवाओं ने भी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है. वह सभी प्रतिभाग कर सकते हैं. बताते चले कि कि अधिक जानकारी के लिए युवा ब्लॉक स्तर पर संपर्क कर सकते हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

homecareer

युवाओं के लिए मौका, यूपी में यहां होने वाली है भर्ती, सैलरी भी शानदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *