कानपुर में डबल मर्डर! किन्नर और भाई की हत्या, तीन दिन बाद दीवान बेड में मिले शव; ऐसे खुला राज
Last Updated:
Double murder in Kanpur: स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते तीन दिनों से किन्नर के घर का गेट बंद था और अंदर से कोई हलचल नहीं हो रही थी. धीरे-धीरे घर से बदबू फैलने लगी, जिससे किन्नर के दोस्तों को अनहोनी की आशंका हुई….और पढ़ें
किन्नर काजल और मृतक भाई देव की फाइल फोटोस्थानीय लोगों के अनुसार, बीते तीन दिनों से किन्नर के घर का गेट बंद था और अंदर से कोई हलचल नहीं हो रही थी. धीरे-धीरे घर से बदबू फैलने लगी, जिससे किन्नर के दोस्तों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने मकान मालिक की मदद से गेट खोला तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए. कमरे में फैली बदबू से माहौल असहनीय हो गया था और दीवान बेड में दोनों के शव मिले.
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही हनुमंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की. पुलिस ने घर की जांच की तो काजल का मोबाइल गायब मिला. घर में रखे कुछ और सामान का पता नहीं चल रहा है. पुलिस ने काजल की मां गुड्डी से तहरीर देने के लिए कहा है. गुड्डी के पति ब्रजेश दुबे मुंबई में नौकरी करते है. घर के बाहर पड़ोसी के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. पुलिस उसकी फुटेज देख रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्यारे की तलाश तेज कर दी गई है.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें