UP News Live: डूबते गांव, उजड़ते घर… लेकिन राहत की नाव लेकर पहुंची सरकार, सीएम योगी खुद कर रहे हालात की निगरानी

0
UP News Live: डूबते गांव, उजड़ते घर… लेकिन राहत की नाव लेकर पहुंची सरकार, सीएम योगी खुद कर रहे हालात की निगरानी


Last Updated:

UP Live News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 के साथ बने रहें. यहां आपको हर तरह की खबरें मिलेंगी. राज्य में होने वाली बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें भी मिलेंगी.

यूपी लाइव समाचार…

UP News Update in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

ललितपुर में बारिश के बीच ग्रामीण के घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

ललितपुर के थाना जखलौन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात एक मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर बेतबा नदी में छोड़ दिया। घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

अमेठी में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष, एक की मौत और 5 घायल

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बड़गांव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ. एक अधेड़ व्यक्ति बाके से घायल होकर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस घटना में 5 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 को गंभीर स्थिति में रायबरेली एम्स रेफर किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इलाके में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और हालात बिगड़ने से बचा जा सके.

कासगंज: अस्पताल में लापरवाही से कैदी फरार, दो बंदी रक्षक निलंबित

कासगंज जेल के कैदी संकेत यादव की तबियत खराब होने पर उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान बंदी रक्षक अजीत पांडे और जयंत कुमार यादव दूसरी तरफ सो गए, जिससे मौके का फायदा उठाकर कैदी फरार हो गया. इस लापरवाही पर जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दोनों बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया. आगरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. फरार कैदी की तलाश के लिए जेल अधीक्षक ने स्पेशल टीम बनाई है और कासगंज व आगरा पुलिस मिलकर खोज में लगी हैं.

बागपत: जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप 

बागपत महिला जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई. परिजन डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गए. उन्होंने बताया कि तीन दिन तक उन्हें बच्चे से मिलने नहीं दिया गया. इस बात को लेकर परिजन अस्पताल में डॉक्टरों का घेराव कर विरोध जताया. घटना ने अस्पताल और इलाके में चिंता और तनाव का माहौल बना दिया है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आगरा: डेंगू की दस्तक से दहशत, दो बच्चियों की मौत के बाद गांव में मचा हड़कंप

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के बड़ोबरा कला गांव में डेंगू ने दस्तक दे दी है. दो बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. गांव में बुखार के कई मामले सामने आए हैं और करीब दो दर्जन से अधिक मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. इनमें कई में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और शिविर लगाकर जांच शुरू की. सीएमओ समेत कई डॉक्टरों ने गांव का दौरा किया. विभाग ने लोगों से साफ-सफाई रखने और घरों में पानी जमा न होने देने की अपील की है.

यूपी में बाढ़ से जंग: 23 जिलों में तबाही, योगी सरकार का बड़ा राहत अभियान जारी

उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने 23 जिलों में तबाही मचा दी है, जिससे 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं. अब तक 785 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें 298 शिविर संचालित हो रहे हैं और 10,688 लोग सुरक्षित हैं. 18,842 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. सरकार ने 9,470 खाद्यान्न पैकेट, 70,000 राहत किट, 48,569 कंबल और 16,741 ओआरएस पैकेट वितरित किए हैं. 892 नावें रेस्क्यू में तैनात हैं. राहत आयुक्त और सीएम स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं.

सुल्तानपुर: शौच के लिए निकले युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में सनसनी

सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के चेरे मिश्र का पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब नित्यक्रिया के लिए घर से निकले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगते ही युवक की मौके पर मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस गहन पड़ताल में जुटी है. गांव में दहशत का माहौल है.

लखनऊ: यूपी विधानसभा मानसून सत्र से पहले आज होगी सर्वदलीय बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आज लखनऊ में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक दोपहर 12 बजे विधान भवन में होगी, जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक का उद्देश्य सत्र को सुचारू रूप से चलाने की रणनीति तय करना है, ताकि सदन में व्यवधान से बचा जा सके और जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हो सके. सरकार और विपक्ष के बीच समन्वय बनाने को लेकर भी बातचीत होगी. बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.

SN मेडिकल कॉलेज से फरार हुआ साइबर क्राइम का आरोपी कैदी

आगरा के SN मेडिकल कॉलेज से इलाज के दौरान साइबर क्राइम का आरोपी कैदी संकेत यादव फरार हो गया. वह जबलपुर का रहने वाला है और कासगंज जेल में बंद था. पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर शुक्रवार शाम उसे इलाज के लिए लाया गया था. जेल वार्डन अजीत पांडे और जयंत कुमार की निगरानी में आया संकेत हथकड़ी से हाथ निकाल कर भाग निकला. दोनों जेल वार्डनों और कैदी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. आगरा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर में दबिश दे रही है. मामला थाना एमएम गेट क्षेत्र का है.

कानपुर: अर्रा में किन्नर और उसके भाई की हत्या, शव बेड में छिपाए

कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है. 28 वर्षीय किन्नर और उसके छोटे भाई की हत्या कर शव दीवान बेड में छिपा दिए गए. तीन दिन तक दरवाजा न खुलने और बदबू आने पर किन्नर के दोस्तों को शक हुआ. मकान मालिक की मदद से गेट खोला गया तो अंदर की हालत देख लोग दहल उठे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर शव कब्जे में लिए. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है.

कानपुर: VIP रोड पर i10 कार सवार का तांडव, झगड़े के बाद मचाया हड़कंप

बिहार के थार कांड के बाद अब कानपुर की VIP रोड पर i10 कार सवार ने सनसनी फैला दी. राजीव पेट्रोल पंप के पास झगड़े के बाद युवक कार से भागने की कोशिश में बार-बार टक्कर मारता दिखा. वायरल वीडियो में कुछ युवक उसे रोकने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन खुद को बचाने के चक्कर में कार सवार ने एक के बाद एक एक्सीडेंट कर डाले. अनियंत्रित कार से बचने के लिए लोग किनारे हटते गए और मौका पाकर आरोपी फरार हो गया. क्षेत्र में रोज होती नशेबाजी और झगड़ों पर अब सवाल उठ रहे हैं.

homeuttar-pradesh

Live: डूबते गांव, उजड़ते घर… लेकिन राहत की नाव लेकर पहुंची योगी सरकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *