यूपी विधानसभा में उछलेगा फतेहपुर मकबरा विवाद? सरकार ने कहा- चर्चा के लिए तैयार

0
यूपी विधानसभा में उछलेगा फतेहपुर मकबरा विवाद? सरकार ने कहा- चर्चा के लिए तैयार


Last Updated:

UP Assembly News Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन. संभावना है कि सत्र का यह दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ सकता है.

यूपी विधानसभा में उछलेगा फतेहपुर मकबरा विवाद? सरकार ने कहा- चर्चा के लिए तैयारयूपी विधानसभा में मानसून सत्र का आज दूसरा दिन.
UP Assembly Monsoon Session Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. हालांकि पहला दिन तो हंगामे से भर रहा है और सत्र के शुरू होने के कुछ ही देर बाद विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा को स्थगित कर दिया गया था. आज सत्र के शुरू होने से पहले योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष केवल हंगामा कर रहा है. यहां पढ़ें पल-पल के डिटेल्स…

UP Assembly Live: सपा विधायक ने ओमप्रकाश राजभर से पूछा सवाल
सपा विधायक मनोज कुमार पारस ने सवाल पूछते हुए कहा, ‘ग्रामीण सड़कों की हालत बहुत ही खराब है. पेयजल योजना का पानी भले ही नहीं पहुंचा, लेकिन सड़क खोद दी गई. पेयजल पर अरबों रुपए खर्च हो गए, लेकिन पानी नहीं मिला. बारिश में गांव में लोगों का जीवन मुश्किल हो गय. हमारी सरकारी में लोहिया गांव योजना चलाई गई थी. अब रास्ते खराब हैं. एक लाख विकास के लिए देती है. 48 हजार रुपए विभिन्न खर्च में चला जाता है। 52 हजार ही विकास के लिए मिल पाता है. साल में 12 लाख मिलते हैं. जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत को जो राशि दी जाती है, उसे काट कर ग्राम पंचायत को दिया जाए.’ जवाब में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, ‘प्रदेश की ग्राम पंचायत को 2024–25 में अधिक धनराशि जारी की गई है. केंद्रीय वित्त योजना से भी पंचायतों को राशि दी जाती है.

UP Assembly Live: फतेहपुर मकबरा विवाद सरकार का बयान
फतेहपुर मकबरा विवाद पर योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानून अपना काम कर रही है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

UP Assembly News: माता प्रसाद बोले- हम फतेहपुर का मुद्दा उठाना चाहते हैं
विपक्ष के नेता माता प्रसाद ने विधानसभा में स्पीकर से कहा की नियमावली में बदलाव करनी चाहिए. वो फतेहपुर का मामला उठाना चाहता है. लेकिन नियमावली की वजह से उठा नहीं पा रहे है.

UP Assembly News: डिप्टी सीएम के पोस्ट पर शिवपाल यादव का बयान
शिवपाल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पोस्ट पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सैफई गांव का जैसे हमने विकास किया है. आने वाले दिनों में वैसे ही मुख्यमंत्री जी के गांव का विकास करेंगे. अपने गांव की तुलना हमारे गांव से न करें. हमने अपने गांव का विकास किया है. 2012 से 2017 हमारी सरकार थी. जिस तरह से विकास कराया है, पूरे प्रदेश में सत्ता में आने के बाद इनके गांव मोहल्ले का विकास हमें ही करना है. भाजपा के लोगों को अपने पूर्वजों से सीखना चाहिए. जिस तरह से 2047 लाना चाह रहे हैं, करेंगे तो कुछ नहीं. ये अपने पूर्वजों से सीख लेकर वर्तमान अच्छा कर ले वर्तमान अच्छा होगा तो भविष्य अच्छा होगा.

UP Assembly Live: यूपी विधानसभा में 4 दिन चलेगा सत्र
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 11 अगस्त सोमवार से शुरू होने जा रहा है. इस छह दिवसीय सत्र में केवल चार दिन ही विधायी कार्य पूरे होंगे. जबकि शेष दो दिन स्वतंत्रता दिवस और रविवार की छुट्टियों के चलते कार्यवाही नहीं होगी. सत्र के दौरान 11 अगस्त से 14 अगस्त तक विधान सभा और विधान परिषद दोनों की कार्यवाही चलेगी. राज्य सरकार की तरफ से इस सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. माना जा रहा है कि इस बार सत्र में सरकार कई जरूरी विधेयक पेश कर सकती है. वहीं विपक्ष सरकार को कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, गन्ना मूल्य भुगतान जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

यूपी विधानसभा में उछलेगा फतेहपुर मकबरा विवाद? सरकार ने कहा- चर्चा के लिए तैयार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *