IAS Story: कौन हैं IAS संदीप भागिया, जिन पर महिला अधिकारियों ने लगाए वीडियो बनाने के आरोप
Last Updated:
Who is IAS Sandeep Bhagia: उत्तर प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी इनदिनों मुश्किल में हैं. उन पर उन्हीं के विभाग की महिला अधिकारियों ने घूरने और रात में वीडियो कॉल करने के आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं कि ये आईएएस …और पढ़ें
IAS Story, noida tax officer, ias ki kahani, IAS Officer: नोएडा के टैक्स ऑफिसर पर लगे आरोप. (प्रतीकात्मक इमेज)Who is IAS Sandeep Bhagia: कौन हैं संदीप भागिया?
IAS Story: कब बने थे आईएएस अधिकारी?

ias sandeep bhagia noida harassment case: आईएएस संदीप भागिया के खिलाफ लिखा गया लेटर.
Complain against IAS officer: अब महिला अधिकारियों ने लगाए गंभीर आरोप
संदीप भागिया की तैनाती के चार महीने बाद ही नोएडा के जीएसटी कार्यालय में कार्यरत महिला अधिकारियों ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. 5 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग और अन्य उच्च अधिकारियों को लिखे गए एक पत्र में महिला अधिकारियों ने संदीप पर कई आरोप लगाए हैं.इस लेटर में कहा गया है कि संदीप भागिया महिला अधिकारियों को घंटों अपने कार्यालय में बैठाकर या खड़ा करके घूरते हैं,जिससे असहज माहौल बनता है.पत्र के अनुसार उन पर महिला अधिकारियों से अपशब्दों का इस्तेमाल करने और धमकियां देने का भी आरोप है.लेटर में यह भी लिखा गया है कि वह महिला अधिकारियों को बरबाद कर दूंगा,नौकरी खा जाऊंगा,हाथ में कटोरा देकर निकाल दूंगा जैसी धमकियां देते हैं. संदीप भागिया पर यह भी आरोप है कि वह देर रात महिला अधिकारियों को वीडियो कॉल करते हैं और बिना अनुमति उनके वीडियो बनाते हैं. इसका विरोध करने वाली महिला अधिकारियों को काम में लापरवाही या सूचना लीक करने जैसे फर्जी आरोपों में फंसाकर निलंबन की धमकी दी जाती है.
IAS Ki kahani: संदीप के खिलाफ जांच की मांग
महिला अधिकारियों ने पत्र में लिखा है कि जब एक ओर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं संदीप भागिया जैसे अधिकारी हमारी अस्मिता और मनोबल को कुचल रहे हैं. अधिकारियों ने इस मामले की निष्पक्ष और गोपनीय जांच की मांग की है.वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आईएएस संदीप भागिया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है उनका कहना है कि जीएसटी चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए मैंने सख्ती से काम किया है. मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और प्रेरित हैं. प्रशासनिक कार्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह सरकार के सामने अपना पक्ष रखेंगे.

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें