2 साल से कॉलेज नहीं जा रहा था छात्र.. शारदा यूनिवर्सिटी में एक और दर्दनाक घटना

0
2 साल से कॉलेज नहीं जा रहा था छात्र.. शारदा यूनिवर्सिटी में एक और दर्दनाक घटना


Last Updated:

Sharda University News: ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्र शिवम डे ने खतरनाक कदम उठाया की. एक नोट में उसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठाए और अंगदान की इच्छा जताई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2 साल से कॉलेज नहीं जा रहा था छात्र.. शारदा यूनिवर्सिटी में एक और दर्दनाक घटनामृतक के परिवार ने शारदा यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. (फाइल फोटो)
ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यूनिवर्सिटी के बीटेक (कंप्यूटर साइंस) अंतिम वर्ष के छात्र शिवम डे (24) ने 15 अगस्त की रात एचएमआर हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का निवासी था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने जीवन को समाप्त करने की वजहें और कुछ विशेष अनुरोध लिखे हैं. सुसाइड नोट में शिवम ने खुद के बारे में लिखा था. उसने पुलिस से अपील की कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए और किसी को हिरासत में न लिया जाए.

छात्र ने आगे लिखा कि वह पिछले दो वर्षों से कॉलेज नहीं जा रहा था. उसने शारदा यूनिवर्सिटी प्रबंधन से अनुरोध किया कि उसकी अन्य उपयोग न हुई फीस परिवार को वापस कर दी जाए, ताकि आर्थिक बोझ कम हो सके.

इसके साथ ही उसने देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अगर यह देश महान बनना चाहता है तो सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को सही करना होगा. सुसाइड नोट में एक और मार्मिक पहलू सामने आया. शिवम ने लिखा कि वह अंगदान करना चाहता है, ताकि उसकी मृत्यु के बाद किसी जरूरतमंद की जिंदगी बच सके.

मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि छात्र लंबे समय से कॉलेज नहीं जा रहा था, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कभी भी इसकी जानकारी परिवार को नहीं दी. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल होगी.

(डिस्क्लेमर: अगर आपके आसपास कोई शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. ऐसे में आप 9152987821 हेल्‍पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

2 साल से कॉलेज नहीं जा रहा था छात्र.. शारदा यूनिवर्सिटी में एक और दर्दनाक घटना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *