Nikki Murder Case: निक्की का वो सच जो सिर्फ पड़ोसी युवक ने देखा, बोला- ‘मैंने देखा घर में उसकी बहन खुद…’

0
Nikki Murder Case: निक्की का वो सच जो सिर्फ पड़ोसी युवक ने देखा, बोला- ‘मैंने देखा घर में उसकी बहन खुद…’


Last Updated:

Nikki Murder Case: निक्की मर्डर केस में एक पड़ोसी युवक दावा कर रहा है कि जब मैंने आवाज सुनी तो दौड़कर मैं घर के अंदर पहुंचा जहां उसकी निक्की जीने के पास थी और चिल्ला-चिल्लाकर बोल रही थी, मुझे बचा लो.

Nikki Murder Case: निक्की का वो सच जो सिर्फ पड़ोसी युवक ने देखा, बोला- मैंने...निक्की की मौत को लेकर अनसुलझे राज.
नोएडा. निक्की भाटी मर्डर केस की गुत्थी धीरे-धीरे रहस्यमयी तरीके से उलझती जा रही है. 27 वर्षीय निक्की की मौत के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. हत्याकांड मामले में मंगलवार को एक चश्मदीद ने एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए दावा किया है कि जब हमने आवाज सुनी तो वहां अपने बड़े भाई के साथ पहुंचे, जहां निक्की जीने के पास पड़ी थी और कह रही थी कि मुझे बचा लो… मुझसे गलती हो गई. वहीं पर मौजूद उसकी बड़ी बहन कह रही है कि तुने यह क्या किया तुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था. निक्की का पति पूरी तरह से होपलेश हो गया था, उसे खुद कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे. चश्मदीद ने कहा कि लोग कह रहे है कि निक्की के पति ने आग लगा दी, जबकि वह बाहर गाड़ी धो रहा था, निक्की की सास दूध लेने गई थी, ससुर था नहीं तो निक्की को आग इन्होंने कैसे लगाई?

मायके वालों का आरोप, दहेज के लिए की गई बेटी की हत्या
27 वर्षीय निक्की भाटी की कथित हत्या 21 अगस्त को दहेज की मांग को लेकर हुई. आरोप है कि पति विपिन भाटी और उसके घरवालों ने उसे जिंदा जला दिया. निक्की के मायके वालों ने यह भी कहा कि शादी के दौरान स्कॉर्पियो, मोटरसाइकिल और नकद सहित उपहार दिए गए. इसके बावजूद ससुराल वालों ने अतिरिक्त 35‑36 लाख रूपए की मांग जारी रखी.

Nikki Murder Case: भाभी ने खोले निक्की के चौंकाने वाले राज, रोते रोते बताया- ‘मेरे साथ वो और उसकी बहन…’

मामले मे जितनी जाचें उतना ट्विस्ट
पुलिस ने पहले पति विपिन और सास दया को गिरफ्तार किया फिर जेठ रोहित और ससुर सतवीर को भी हिरासत में लिया गया. पुलिस ने भागने की कोशिश में पति विपिन के पैर में गोली मारी, इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा दिया. परिवार की ओर से यह दावा किया गया कि निक्की को बेरहमी से पीटकर और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई. वहीं, अस्पताल के दस्तावेजों के अनुसार घटनास्थल पर गैस सिलिंडर विस्फोट से निक्की घायल हुई हो सकती है, जिससे जांच में नया ट्विस्ट आया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
वीडियो फुटेज में विपिन के उस समय घर पर न होने की जानकारी सामने आई. जिससे जांच की दिशा बदल सकती है. साथ ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए हैं, जो विपिन की निर्दोषता की संभावना को उजागर कर रहे है. इसलिए निक्की भाटी मर्डर केस धीरे-धीरे एक रहस्यमयी पहेली में बदलता जा रहा है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Nikki Murder Case: निक्की का वो सच जो सिर्फ पड़ोसी युवक ने देखा, बोला- मैंने…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *