Nikki Murder Case: ‘विपिन तो मासूम, निक्की मेरे साथ…’, भाभी ने बताई ननद की ‘वो’ वाली बात
Last Updated:
Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड का मामला सुलझने की जगह दिनों-दिन उलझता जा रहा है. मामले में बुधवार के फिर से एक नया मोड़ आ गया है. घटना के सातवें दिन विपिन की भाभी ने नया बयान देकर जांच…और पढ़ें
निक्की मर्डर केस. मीनाक्षी, जो निक्की के बड़े भाई रोहित की पत्नी हैं, उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निक्की का परिवार खुद किसी को इंसाफ देने की बात करने के लायक नहीं है. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी शादी वर्ष 2016 में रोहित के साथ हुई थी, और तभी से दहेज को लेकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा था.
मीनाक्षी ने बताया कि शादी में उनके मायके वालों ने सियाज गाड़ी दी थी, लेकिन ससुराल वालों की मांग स्कॉर्पियो गाड़ी की थी. इसी वजह से उन्हें रोज मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. उन्होंने रोहित, सास कंचन और निक्की पर मारपीट और दहेज मांगने का आरोप लगाया.
निक्की भी मारती थी, फोन तक नहीं रखने दिया
मीनाक्षी ने भावुक होते हुए कहा, निक्की भी मेरे साथ मारपीट करती थी. मुझे इतना टॉर्चर किया गया कि मैं अपने घरवालों से बात तक नहीं कर पाती थी. फोन तक छीन लिया गया था. अब वही लोग खुद को पीड़ित दिखा रहे हैं. मीनाक्षी का यह भी कहना है कि पिछले कई वर्षों से वह मायके में रह रही हैं और उनका केस कोर्ट में लंबित है.
विपिन करता था सच्चा प्यार
निक्की के प्रेमी विपिन के बारे में मीनाक्षी ने कहा कि वह निक्की से सच्चा प्यार करता था. उसने अपने हाथ पर निक्की का नाम तक टैटू करवाया हुआ है. ऐसा लड़का कभी हत्या नहीं कर सकता. मीनाक्षी ने कहा कि निक्की ने ही खुद को आग लगाई थी.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.