पूजा पाल ने DGP से की मुलाकात, सपा नेताओं के खिलाफ की एक्शन की मांग
Last Updated:
UP News: पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर महिलाओं के सम्मान की कमी का आरोप लगाया. सपा से निष्कासन के बाद डीजीपी से सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
MLA पूजा पाल ने लगाए कई आरोप. लखनऊ. समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने अपनी पार्टी के खिलाफ एक बार फिर तीखी टिप्पणी की है. गुरुवार को उन्होंने सपा नेतृत्व और पार्टी की महिलाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी है. उन्होंने दावा किया कि उनके निजी जीवन पर अनावश्यक टिप्पणियां की जा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के सामने नंबर बढ़ाने के लिए सपा नेता उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं. गुरुवार को पूजा पाल ने डीजीपी से मुलाक़ात कर सपा नेताओं के खिलाफ एक्शन की मांग की है.
अखिलेश पर निशाना
पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर भी प्रहार करते हुए कहा कि उनके निजी जीवन पर की जा रही टिप्पणियां निंदनीय हैं. उन्होंने सपा के पीछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए कहा, “PDA पाठशाला लगाने से पहले उन्हें खुद स्कूल जाना चाहिए और महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए.” उनका यह बयान पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को उजागर करता है.
सपा से निष्कासित हुई हैं पूजा पाल
राजनीतिक प्रतिक्रिया
पाल के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. कुछ समर्थकों का मानना है कि उनका यह बयान सपा के भीतर असंतोष को और उजागर करता है, जबकि पार्टी के प्रवक्ताओं ने इसे उनकी निराशा से प्रेरित बताया. दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बयान को सपा की महिलाओं के प्रति नीति की नाकामी के रूप में पेश करने की कोशिश की है.

Principal Correspondent, Lucknow