Scholarship: क्या है सरकार की वह योजना? जिसमें स्टूडेंट्स को मिलेगा UK में पढ़ने का मौका
Last Updated:
UP Atal Bihari Vajpayee Scholarship: उत्तर प्रदेश सरकार ने टैलेंटेड स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन योजना लॉन्च की है. इस योजना के तहत मेधावी युवाओं को ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का मौका मिलेगा.
UP Atal Scholarship, UP Scholarship, Scholarship portal,NSP Scholarship: अटल बिहार वाजपेयी के नाम पर स्कॉलरशिप.UP Scholarship: भारत-ब्रिटेन का खास समझौता
ये स्कीम ‘चिवनिंग-भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना’ के नाम से जानी जाएगी.इसका आइडिया ब्रिटेन के फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO)और यूपी सरकार के बीच हुए एक बड़े समझौते से निकला है. इसका मकसद यूपी के होनहार स्टूडेंट्स को अंतरराष्ट्रीय पढ़ाई का मौका देना है ताकि वो लीडरशिप स्किल्स और ग्लोबल थिंकिंग सीख सकें. साथ ही ये भारत और ब्रिटेन के बीच एजुकेशन,रिसर्च और इनोवेशन को और मजबूत करेगा.
UP Atal Bihari Vajpayee Scholarship: हर साल 5 स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
Scholarship Status: क्या-क्या मिलेगा स्कॉलरशिप में?
इस स्कीम में स्टूडेंट्स को ढेर सारे फायदे मिलेंगे. अगर कोई स्टूडेंट इसके लिए एलिजिबल होता है तो उसकी पूरी ट्यूशन फीस और एग्जाम फीस,रिसर्च का खर्च, ब्रिटेन में रहने-खाने का खर्च और आने-जाने का एयरफेयर आदि सभी खर्चे मिलेंगे.एक मीडिया रिपोर्ट में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के हवाले से बताया गया है कि हर स्टूडेंट पर करीब 38,048 से 42,076 पाउंड यानी 40 से 45 लाख रुपये का खर्च आएगा. इसमें से 19,800 पाउंड यानी 23 लाख रुपये यूपी सरकार देगी और बाकी खर्च ब्रिटेन सरकार उठाएगी.

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें